#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गुसाईंसर बड़ा से लापता हुआ व्यक्ति, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गुसाईसर बड़ा गांव से एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में उसके पुत्र ने पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार लाछड़सर निवासी किशनलाल पुत्र हंसराज मेघवाल ने रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता हंसराज (47) 30 मई को अपने ननिहाल गुसाईसर बड़ा गए थे। 2 जून को जब उसने अपने रिश्तेदार लादूराम से पिता के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि हंसराज रात करीब 2 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गए थे। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।

परिजनों ने अपने स्तर पर भी काफी खोजबीन की, लेकिन हंसराज का पता नहीं चल सका। लापता व्यक्ति का रंग सांवला, कद करीब 5 फीट 2 इंच बताया गया है। वह घर से निकलते समय काले रंग की पैंट और सफेद-गुलाबी रंग की शर्ट पहने हुए थे।

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच हेड कांस्टेबल छाजूराम को सौंपी है। साथ ही लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी गई है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 विश्व पर्यावरण दिवस कल: श्रीडूंगरगढ़ में कलश यात्रा, पौधारोपण और जल संरक्षण का संदेश🟢 गुसाईंसर बड़ा से लापता हुआ व्यक्ति, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी रिपोर्ट🟢 अल्पसंख्यक समुदाय के युवाओं को मिलेगा कारोबार और पढ़ाई के लिए लोन, 15 जून तक करें आवेदन🟢 सेरूणा जीएसएस पर कार्मिकों की कमी से बिगड़ी बिजली व्यवस्था, आंधी में टूटे तार; ग्रामीणों ने दिया धरना