#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मानव जन जागृति संस्थान ने 105 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों पर मंथन

By Next Team Writer

Published on:

मोमासर के अंबेडकर भवन में हुआ आयोजन; शिक्षा, रोजगार और सामाजिक सहयोग के लिए संस्थान की योजनाओं की दी जानकारी

NEXT 17 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। मानव जन जागृति संस्थान के तत्वावधान में मंगलवार को मोमासर के उत्तरादा बास स्थित अंबेडकर भवन में सर्व समाज प्रतिभा सम्मान एवं कार्यकर्ता सम्मेलन-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्व समाज के 105 प्रतिभावान विद्यार्थियों, नव नियुक्त कार्मिकों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी ताराचंद कताला ने की तथा मुख्य अतिथि संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सौदागर कांदेला रहे। मुख्य वक्ता एवं संस्थान के मुख्य सदस्य अशोक बबेरवाल ने कहा कि संस्थान राजस्थानभर में जरूरतमंद परिवारों को शिक्षा, सामाजिक सहयोग एवं जनजागरण के माध्यम से सशक्त बनाने का कार्य कर रहा है।

मुख्य अतिथि सौदागर कांदेला ने कहा कि संस्थान मानवता को सर्वोपरि मानते हुए सामाजिक समानता, शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद परिवारों के बेटा-बेटियों को शिक्षा और रोजगार के लिए निशुल्क सिलाई मशीनें उपलब्ध कराई जा रही हैं तथा विवाह में भी सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने निकट भविष्य में मोमासर क्षेत्र में एक बड़े सामाजिक कार्यक्रम के आयोजन की घोषणा भी की।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर संस्थान के महासचिव मनराज कांटीवाल, सचिव गजानंद परिहार, शंकरलाल तांदेड़ा, प्रशासक प्रतिनिधि जुगराज संचेती, थानमल भाटी, पूर्व सरपंच रेखाराम कालवा, जगदीश प्रसाद राणा, नत्थाराम कताला एवं शिक्षाविद् नानूराम परिहार सहित कई गणमान्यजन उपस्थित रहे।

आयोजन समिति के प्रदेश समन्वयक संत भंवरलाल कमलिया, संयोजक बीरबल कुमार कताला, सह-संयोजक भगवानाराम बरोड़ तथा सदस्य लिछमण सिंह बीदावत, ताजाराम फौजी और सीताराम चालिया ने अतिथियों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया।

समारोह में अतिथियों का साफा, शॉल, माला और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिकृष्ण कताला ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एक माह में दूसरी ट्यूबवेल: मेघवाल मोहल्ले की पानी समस्या दूर होगी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 राशन डीलरों ने मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन, कमीशन बढ़ाने सहित 6 मांगें उठाईं🟢 देशनोक में मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश के कई पदाधिकारी रहे मौजूद🟢 देसू में ग्रामीण सेवा शिविर: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे🟢 मानव जन जागृति संस्थान ने 105 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों पर मंथन🟢 जैसलसर में ग्रामीण सेवा शिविर: 2 पट्टे जारी, किसानों को मिले बीज मिनीकिट, स्वास्थ्य जांच भी हुई🟢 कालू रोड पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की टक्कर में दो भाइयों की मौत, चार घायल, देखें फ़ोटो