#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

उपराष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ में हुआ मंगलाराम गोदारा का नागरिक अभिनंदन, प्रजापति समाज ने किया सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 19 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर में आयोजित समारोह में भारत के उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन द्वारा सम्मानित किए जाने के बाद पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा का श्रीडूंगरगढ़ में प्रजापति समाज ने अभिनंदन समारोह आयोजित कर सम्मान किया। सरदारशहर रोड स्थित प्रजापति भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज की ओर से साफा, शॉल, माला एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका अभिनंदन किया गया।

समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त शिक्षक जुगल किशोर प्रजापत ने की। सेवादल के बीकानेर संभाग प्रभारी विमल भाटी ने अपने उद्बोधन में मंगलाराम गोदारा द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों की सराहना की। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राधेश्याम सारस्वत ने कहा कि गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में बिजली, शिक्षा, चिकित्सा और कृषि के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं जनोपयोगी कार्य किए। व्यवसायी गोपाल राठी ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बताया। नेता प्रतिपक्षवअंजू पारख ने गोदारा के 15 वर्षों के कार्यकाल में हुए समाजोपयोगी कार्यों का उल्लेख करते हुए कस्बे की पेयजल समस्या के स्थायी समाधान को मील का पत्थर बताया। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ओमप्रकाश गुरावा ने प्रजापति समाज द्वारा आयोजित सम्मान समारोह को अनुकरणीय पहल बताया।

प्रजापति समाज के बनवारी बड़मुण्डा, बालचंद मिनोठिया एवं आइदान बासनिवाल ने गोदारा को साफा, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बासनिवाल, बीकानेर जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला सचिव रमेश प्रजापत तथा पूर्व पार्षद रामचंद्र छापोला ने समाज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने भावुक शब्दों में कहा कि उपराष्ट्रपति द्वारा मिला सम्मान उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता के स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद का सम्मान है। उन्होंने यह सम्मान क्षेत्र की जनता, शुभचिंतकों और निष्ठावान कार्यकर्ताओं को समर्पित करते हुए कहा कि 15 वर्षों के कार्यकाल में उन्होंने अपनी सामर्थ्य के अनुसार हर जरूरतमंद के सुख-दुख में साथ खड़े रहने और समस्याओं के समाधान का प्रयास किया। उन्होंने प्रजापति समाज का इस सम्मान के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।

समारोह के संयोजक विजयराज सेवग ने अपने उद्बोधन में कहा कि मंगलाराम गोदारा के रूप में श्रीडूंगरगढ़ को मृदुभाषी, मिलनसार, सरल स्वभाव और जनप्रिय नेतृत्व मिला है। उनका सम्मानित होना समस्त शुभचिंतकों के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। अध्यक्ष जुगल किशोर प्रजापत ने सभी आगंतुकों एवं मंचस्थ अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

समारोह में संजय करनानी, मोहनलाल मिनोठिया, बाबूलाल अड़ावलिया, अमरचंद सिखवाल, हरिप्रसाद, तुलसीराम बोरावड़, मांगीलाल घोड़ेला, मालचंद माहर, विनोद घोड़ेला, नन्दलाल बासनिवाल, सीताराम तूनवाल, अनिल प्रजापत, कालूराम, लक्ष्य बासनिवाल, दिनेश, नेमीचंद बासनिवाल, सुभाष कुलचानिया, सुरेन्द्र महावर, हरिप्रसाद आइदान बॉसनिवाल, बाबूलाल प्रजापत, लक्ष्मीनारायण भोबरिया, दिनेश बोरावड़, श्रीचंद रेगर, प्रकाश दुशाद, डॉ. अयूब दमामी, कन्हैयालाल सोमानी, प्रेमसुख घोड़ेला, भूराराम घंटेलवाल, नागर सारस्वत, चम्पालाल रेगर, बनवारी बड़मुण्डा, नागर बड़मुण्डा, रखरम छापोला, लालचंद, श्रवण बड़मुण्डा, रामेश्वर नाई, लालचंद कूकना, प्रकाश, त्रिलोकचंद रेगर, लालचंद नाई, किसन गोदारा, ओमप्रकाश गंगपारिया, पार्षद संदीप नाई, हीरालाल जाट, दाऊद काजी, सत्यनारायण जाट, भागीरथ गंगपारिया, मुकेश, रामस्वरूप, संजय बॉसनिवाल, रघुवीर भोबरिया, डूंगरमल निमिवाल तथा डीसीसी के महासचिव सोहनलाल महिया सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ से विदा हुए सहायक वन संरक्षक, बोले- यहां वन्यजीव संरक्षण और पर्यटन की अपार संभावनाएं, देखें फ़ोटो🟢 उपराष्ट्रपति से सम्मानित होने के बाद श्रीडूंगरगढ़ में हुआ मंगलाराम गोदारा का नागरिक अभिनंदन, प्रजापति समाज ने किया सम्मान🟢 तेरापंथ युवक परिषद् की कमान फिर विक्रम मालू के हाथों में, निर्विरोध बने अध्यक्ष🟢 12वीं के साथ NEET में कमाल, बिग्गा के हर्ष ने AIR 6309 हासिल कर बढ़ाया क्षेत्र का मान🟢 अंतिम इच्छा का सम्मान: परिवार ने कराया नेत्रदान, दो जीवनों में बिखरेगी रोशनी