डीजे-आतिशबाजी के साथ मनाया जन्मोत्सव, युवाओं को रक्तदान व संस्कारों का दिया संदेश
NEXT 10 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के लखासर गांव में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती शनिवार को बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। गांव के महाराणा प्रताप चौक स्थित प्रतिमा स्थल पर सुबह से ही ग्रामीणों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। इस दौरान महाराणा प्रताप की प्रतिमा को केसरिया साफा पहनाकर माल्यार्पण किया गया तथा आकर्षक सजावट की गई। बाद में डीजे और आतिशबाजी के साथ जन्मोत्सव मनाया गया।

कार्यक्रम में गिरधारी सिंह विका, भंवरलाल खिलेरी, रेवन्तराम सारण, धने सिंह तवर, महेंद्र सिंह तवर, जीएसएस अध्यक्ष जेठाराम नायक, बजरंग सिंह, कालूराम छगाणी, मुखराम मेघवाल, पूर्व सरपंच शीशपाल खिलेरी, गोविंद सिंह, भंवर सिंह देवड़ा, आशु सिंह परिहार, गणेश प्रजापत, सांवरमल नई, बृजलाल नई, कालूराम सेन, परताराम खिलेरी, सीताराम नई सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने युवाओं से महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। महेंद्र सिंह ने कहा कि आज युवाओं को संस्कारवान बनने की जरूरत है। मोबाइल से दूरी बनाकर समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने चाहिए। उन्होंने रक्तदान जैसे सामाजिक कार्यों को समय की आवश्यकता बताते हुए युवाओं से आगे आने की अपील की।
कार्यक्रम में आगामी समय में प्रतिभावान युवाओं के सम्मान तथा रक्तदान शिविर आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। आयोजन 36 कौम के सहयोग से संपन्न हुआ।






















