#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 20 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान के बालोतरा क्षेत्र में स्थित Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) की रिफाइनरी में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे भीषण आग लग गई। आग रिफाइनरी की कच्चे तेल को साफ करने वाली दो यूनिट में लगी बताई जा रही है।

NEXT: रिफायनरी की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट से उठती आग की लपटें

यूनिट से धुआं उठता देख कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब 2 से 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान यूनिट से लगातार ऊंची लपटें उठती रहीं।
करीब 79 लाख 459 करोड़ रुपए की लागत से बनी इस रिफाइनरी का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया जाना प्रस्तावित था, लेकिन हादसे के बाद उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।

आग लगते ही एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र को खाली करा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार, आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद ही नुकसान और आग लगने के कारणों का आकलन किया जा सकेगा।

NEXT: फायर बिग्रेड की टीम ने पाया आग पर काबू

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मोमासर CHC में खण्ड स्तरीय बैठक: कमजोर प्रगति वाले संस्थानों को शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश🟢 बालोतरा में HPCL रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से एक दिन पहले हादसा; 2-3 घंटे में पाया काबू