#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

देर रात टायर पंक्चर की दुकानों में लगी भीषण आग: 3 लाख का सामान जलकर राख, दमकल पहुंचने तक ग्रामीणों ने नलकूप से बुझाई आग

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में गुरुवार देर रात टायर पंक्चर की दो खोखेनुमा दुकानों में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकानों में रखा सामान निकालने तक का मौका नहीं मिला। हादसे में करीब 3 लाख रुपए का सामान जलकर राख हो गया।

जानकारी के अनुसार गांव सातलेरा से करीब 2 किलोमीटर दूर श्रीडूंगरगढ़ की तरफ राजू होटल के पास बनी दुकानों में मध्य रात्रि बाद अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के कारण आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया।

दुकान मालिक लालाराम ने बताया कि आग लगते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। पास के नलकूप से पाइप बिछाकर पानी डाला गया, लेकिन आग लगातार बढ़ती चली गई।

घटना की सूचना सामाजिक कार्यकर्ता गौरीशंकर तावणियां को दी गई। इसके बाद शूरवीर मोदी को सूचना दी गई और श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

मशीनें, नए-पुराने टायर सब जलकर राख

आगजनी में पंक्चर निकालने की मशीन, टायर बनाने की मशीन, बड़े वाहनों के नए टायर, छोटी गाड़ियों के टायर, पुराने टायर-ट्यूब सहित पंक्चर मरम्मत का पूरा सामान जल गया। दुकानदार के अनुसार हादसे में करीब 3 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

बाड़ तक पहुंची आग, हाईवे पर रुकी गाड़ियां

दुकानों से उठी आग पास में बनी बाड़ तक पहुंच गई, जिससे आग और तेजी से फैलने लगी। आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हाईवे से गुजर रही कई गाड़ियां भी रुक गईं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चौधरी चरणसिंह को दी श्रद्धांजलि, सेना में चयनित 6 युवाओं का सम्मान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति में झूमे श्रद्धालु, देखें फ़ोटो🟢 देर रात टायर पंक्चर की दुकानों में लगी भीषण आग: 3 लाख का सामान जलकर राख, दमकल पहुंचने तक ग्रामीणों ने नलकूप से बुझाई आग🟢 खरीफ की तैयारी पर प्रशासन अलर्ट: मूंगफली 75 हजार और कपास 26 हजार हेक्टेयर में बोई जाएगी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जमीन विवाद पर बवाल: पत्थरगढ़ी का विरोध करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार🟢 आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश🟢 गर्मी की छुट्टियों में राहत: बीकानेर-दिल्ली सहित 3 ट्रेनें अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी