#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ कोर्ट परिसर में वृक्षारोपण, ‘सृजन की सुरक्षा’ का दिया संदेश

By Next Team Writer

Published on:

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं व कर्मचारियों ने लगाए पौधे; पर्यावरण संरक्षण के कानूनी प्रावधानों की दी जानकारी

NEXT 5 जंज़ 2026 श्रीडूंगरगढ़। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को तालुका विधिक सेवा समिति, श्रीडूंगरगढ़ के तत्वावधान में न्यायालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (RSLSA) जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) बीकानेर के जून-2026 एक्शन प्लान के तहत किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष अजीत सिंह राठौड़ (एसीजेएम) तथा समिति की सचिव कोमल चौपड़ा ने किया। इस दौरान न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों ने मिलकर परिसर में छायादार एवं फलदार पौधों का रोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

वृक्षारोपण अभियान में अपर लोक अभियोजक सोहन नाथ सिद्ध, वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण प्रजापत, के.के. पुरोहित, रामलाल नायक, ओमप्रकाश मिडल, संजय बोहरा, रणवीर सिंह खीची, सुखदेव व्यास, आकाश, जितेंद्र स्वामी, धर्मेंद्र सिंह सहित अनेक अधिवक्ताओं एवं न्यायालय स्टाफ ने भाग लिया। पौधों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम संचालन में पैरा लीगल वॉलेंटियर बलराम बेनीवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस अवसर पर आयोजित लघु कार्यशाला में ‘RSLSA सृजन की सुरक्षा’ (इको-फेमिनिज्म पहल) विषय पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जुड़े संवैधानिक कर्तव्यों, अवैध पेड़ कटाई, प्रदूषण तथा प्लास्टिक एवं कचरा डंपिंग जैसी समस्याओं की रोकथाम के लिए उपलब्ध कानूनी उपायों और शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रियाओं की जानकारी दी गई।

वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक एवं संवैधानिक दायित्व है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 जनसुनवाई में उमड़ी भीड़: विधायक सारस्वत ने फोन पर अधिकारियों से बात कर कई समस्याओं का कराया समाधान🟢 श्रावण मेले में मेहंदी प्रतियोगिता, प्रीति सोनी ने हासिल किया प्रथम स्थान, देखें वीडियो आकर्षक मेहंदी से सजे हाथों का🟢 वीर दुर्गादास की जयंती पर युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान, देखें सभी फ़ोटो🟢 माहेश्वरी महिला समिति के श्रावण मेले का आगाज, पहले दिन उमड़ा उत्साह, देखें फ़ोटो🟢 खेजड़ी-रोहिड़ा समेत 29 पेड़ काटे तो 1 लाख जुर्माना, 1 साल की सजा; विधानसभा में पेश होगा ट्री राजस्थान प्रोटेक्शन बिल🟢 श्याम भक्तों की आस्था का कारवां 16 सितंबर को खाटूधाम जाएगा🟢 बारिश के बीच वार्ड 35 में मकान का हिस्सा ढहा, मची अफरा-तफरी