#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल के प्रसूति कक्ष को मिला नया एसी, समाजसेवी उत्तमचंद सेठिया ने किया भेंट

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 4 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। उप जिला चिकित्सालय के प्रसूति कक्ष में अब मरीजों को गर्मी से राहत मिलेगी। कोलकाता-श्रीडूंगरगढ़ निवासी समाजसेवी उत्तमचंद सेठिया ने अस्पताल के प्रसूति कक्ष के लिए एक एयर कंडीशनर (एसी) भेंट किया है। अस्पताल प्रशासन ने एसी को स्टॉक रजिस्टर में दर्ज कर प्रसूति कक्ष में स्थापित करने की प्रक्रिया पूरी कर ली है।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. ओ.पी. स्वामी ने बताया कि प्रसूति कक्ष में एसी लगने से प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को बेहतर वातावरण मिलेगा। उन्होंने मरीजों के हित में किए गए इस सहयोग के लिए उत्तमचंद सेठिया का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सामाजिक सहभागिता से सरकारी अस्पतालों की सुविधाओं में निरंतर सुधार हो रहा है।

यह सहयोग नागरिक विकास परिषद, श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया की प्रेरणा से किया गया। अस्पताल प्रशासन ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए अन्य भामाशाहों से भी स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण में सहयोग की अपील की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ उप जिला अस्पताल के प्रसूति कक्ष को मिला नया एसी, समाजसेवी उत्तमचंद सेठिया ने किया भेंट🟢 सुनारों की जोहड़ी वन क्षेत्र में अवैध कटाई पकड़ी: ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, 27 हजार का जुर्माना🟢 हरिराम बाबा के 124वें जन्मोत्सव पर भक्ति में झूमे श्रद्धालु, महाज्योति व विशाल जागरण का हुआ आयोजन