NEXT 12 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। वार्ड संख्या-1 स्थित अंबेडकर कॉलोनी, कालूबास में मेघवाल समाज की श्मशान भूमि के विकास की मांग को लेकर समाज के लोगों और वार्डवासियों ने नगर पालिका प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में श्मशान भूमि में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का मुद्दा उठाते हुए विभिन्न विकास कार्य करवाने की मांग की गई।

समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि श्मशान भूमि में आवश्यक सुविधाएं नहीं होने से अंतिम संस्कार सहित अन्य कार्यों के दौरान लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने यहां ट्यूबवेल स्थापना, अधूरी चारदीवारी का निर्माण, टिन शेड एवं बैठने के लिए बैंचों की व्यवस्था, खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट की मरम्मत, मुख्य प्रवेश द्वार का निर्माण तथा वृक्षारोपण व सिंचाई व्यवस्था विकसित करने की मांग रखी।
ज्ञापन नगर पालिका के शहर सेवा शिविर के दौरान मेघवाल समाज एवं वार्ड संख्या-1 के निवासियों की ओर से सर्वसम्मति से सौंपा गया। समाज के लोगों ने मांग की कि जनहित से जुड़े इन कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कर जल्द शुरू कराया जाए।
इस दौरान युवा जनसेवक संदीप भारतीय सहित मेघवाल समाज के गणमान्य नागरिक और वार्डवासी मौजूद रहे।




















