#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

शहरी सेवा शिविर पहुंचे राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार: अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 23 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने मंगलवार को हनुमानगढ़ जंक्शन स्थित दुर्गा मंदिर धर्मशाला में आयोजित शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाई जाए तथा योजनाओं का लाभ समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए।

सुथार ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने शिविर में लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टॉलों का अवलोकन कर आमजन को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

स्टॉलों का किया निरीक्षण, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

शिविर के दौरान रामगोपाल सुथार ने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी प्राप्त की और आमजन की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिविरों का उद्देश्य लोगों को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी सेवाओं और योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना है।

लाभार्थियों को वितरित किए स्वीकृति पत्र और प्रमाण-पत्र

कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र एवं प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली और उनका लाभ प्राप्त किया।

जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष प्रमोद डेलू, भाजपा नेता अमित चौधरी, पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, उपखंड प्रशासन के अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।

राज्य सरकार द्वारा आयोजित ऐसे शहरी सेवा शिविर आमजन को सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ घर के निकट उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माने जा रहे हैं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन