#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर पूनिया से मिले विधायक सारस्वत, दी बधाई

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 7 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भाजपा के राज्यसभा उम्मीदवार डॉ. सतीश पूनिया से श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने उनके निवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने पूनिया को राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुलाकात के दौरान विधायक सारस्वत ने कहा कि डॉ. पूनिया के लंबे राजनीतिक अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का लाभ राजस्थान को मिलेगा। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्यसभा में पहुंचने के बाद पूनिया प्रदेश के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाएंगे।

दोनों नेताओं के बीच प्रदेश की वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों, भाजपा संगठन की मजबूती और आगामी राजनीतिक रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई। साथ ही कार्यकर्ताओं की भूमिका, जनसंपर्क अभियानों तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया।

सारस्वत ने कहा कि भाजपा आज देश के हर वर्ग के विश्वास का प्रतीक बन चुकी है और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में राजस्थान में विकास एवं जनसेवा की राजनीति को नई दिशा मिल रही है। राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रदेश भाजपा में लगातार राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। ऐसे में वरिष्ठ नेताओं के बीच संवाद और बैठकों का दौर जारी है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 राज्यसभा उम्मीदवार बनने पर पूनिया से मिले विधायक सारस्वत, दी बधाई🟢 श्रीडूंगरगढ़ में गायत्री परिवार की तहसील समिति का पुनर्गठन, पर्यावरण व नशा मुक्ति पर दिया जोर🟢 राजस्थान में जिला संसाधन व्यक्तियों को प्रशिक्षण देंगे बीकानेर के नंदलाल शर्मा🟢 गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन, ग्रामीणों ने दी आहुतियां