#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पर सख्त विधायक, बोले- हर घर तक समय पर पहुंचे शुद्ध पानी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 27 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को लेकर विधायक ताराचंद सारस्वत ने जलदाय विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में सख्त रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आमजन को समय पर पर्याप्त एवं शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

NEXT: जलदाय विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक में पेयजल व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देते विधायक ताराचंद सारस्वत।

विधायक ने अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित विभागीय अधिकारियों के साथ क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की। बैठक में गांवों और कस्बों में पाइप लाइनों की स्थिति, जलापूर्ति व्यवस्था तथा आमजन से मिल रही शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। सारस्वत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेयजल आपूर्ति में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर तत्काल कार्रवाई की जाए और शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में विधायक ने सभी नलकूपों का नियमित निरीक्षण और तकनीकी परीक्षण कराने, क्षतिग्रस्त पाइप लाइनों की शीघ्र मरम्मत करने तथा जलापूर्ति व्यवस्था की लगातार मॉनिटरिंग रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों की नियमित समीक्षा हो और प्रत्येक कर्मचारी पूरी जवाबदेही के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाए।

सारस्वत ने बढ़ती जल मांग को देखते हुए अधिकारियों को अभी से रणनीतिक कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का पेयजल संकट उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि जल वितरण व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाकर आमजन को राहत देना विभाग की जिम्मेदारी है।

बैठक में विभागीय अधिकारियों ने विभिन्न योजनाओं और प्रगतिरत कार्यों की जानकारी देते हुए भरोसा दिलाया कि विधायक के निर्देशों के अनुरूप सभी कार्य प्राथमिकता से पूरे किए जाएंगे और क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 सातलेरा में कल गूंजेंगे वीर बिग्गाजी महाराज के भजन, विशाल जागरण की तैयारियां पूरी🟢 हर गांव में गूंजा ट्रॉमा सेंटर निर्माण का मुद्दा, 11 गांवों में पहुंचा आह्वान रथ🟢 NEXT की खबर का असर: लापता राकेश सकुशल मिला, परिजनों ने जताया आभार🟢 ट्रॉमा सेंटर की मांग ने फिर पकड़ा जोर: ऑटो यूनियन व हिंदू क्रांति सेना की रैली, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन🟢 तेरापंथ को मिला युवाचार्य, आचार्य महाश्रमण ने मुख्यमुनि महावीरकुमार को सौंपा उत्तराधिकार, देखें आकर्षक फ़ोटो और ऐतिहासिक नियुक्ति पत्र🟢 पेयजल आपूर्ति में लापरवाही पर सख्त विधायक, बोले- हर घर तक समय पर पहुंचे शुद्ध पानी🟢 20 जुलाई से लापता युवक का नहीं मिला सुराग, भाई ने दर्ज कराई गुमशुदगी🟢 विधायक के हस्तक्षेप से 48 घंटे में बदला जला ट्रांसफार्मर, धनेरू के किसानों को मिली राहत