#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

स्क्रीन ठीक कराने दिया था मोबाइल, दुकानदार ने बेचने की बात कही; कोर्ट में परिवाद दायर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बिग्गाबास निवासी सत्यनारायण सोनी ने अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय, श्रीडूंगरगढ़ में परिवाद दायर कर आरोप लगाया है कि मोबाइल रिपेयर के लिए दिया गया उसका मोबाइल दुकानदार ने बेच दिया।

परिवाद के अनुसार सत्यनारायण ने 13 फरवरी 2026 को अपना वीवो Y57A मोबाइल स्क्रीन ठीक करवाने के लिए बिग्गाबास स्थित A to Z मोबाइल के संचालक गुड्डू सिंधी को दिया था। स्क्रीन बदलने के लिए 1200 रुपए तय हुए थे तथा 2-3 दिन में मोबाइल लौटाने का आश्वासन दिया गया था। आरोप है कि तय समय के बाद जब वह मोबाइल लेने पहुंचा तो दुकानदार बार-बार टालमटोल करता रहा।

परिवादी का कहना है कि कई बार चक्कर लगाने के बाद हाल ही में दुकानदार ने उसे बताया कि उसका मोबाइल बेच दिया गया है और आगे मोबाइल लेने के लिए दुकान पर नहीं आने को कहा। मोबाइल के आईएमईआई नंबर भी परिवाद में दर्ज किए गए हैं।

परिवादी ने बताया कि घटना के संबंध में 8 मार्च 2026 को पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में लिखित शिकायत दी थी। शिकायत के बाद दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया, जहां दुकानदार ने कथित रूप से अपनी गलती स्वीकार करते हुए 15-20 दिन में मोबाइल या उसकी कीमत लौटाने का आश्वासन दिया था।

परिवादी का आरोप है कि तय अवधि बीतने के बाद भी न तो मोबाइल लौटाया गया और न ही उसकी कीमत दी गई।

सत्यनारायण ने न्यायालय में दायर परिवाद के माध्यम से पुलिस थाना श्रीडूंगरगढ़ में मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश देने की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 दहेज में एक लाख रुपये और सोने के गहनों की मांग, दो बहनों को बच्चों सहित घर से निकाला🟢 स्क्रीन ठीक कराने दिया था मोबाइल, दुकानदार ने बेचने की बात कही; कोर्ट में परिवाद दायर🟢 सोमवती अमावस्या पर गौशाला में हवन, पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश🟢 7 घंटे तक चली मंत्री की जनसुनवाई, 507 प्रकरण सुने: 3 परिवारों को मौके पर फिर मिला खाद्य सुरक्षा योजना का लाभ, देखें फ़ोटो