NEXT 11 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सांसद राहुल कस्वां रविवार को श्री वीर तेजाजी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्र में सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।
इस दौरान सांसद कस्वां ने श्रीडूंगरगढ़ जाट समाज को बधाई देते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में इतना भव्य तेजाजी मंदिर बनाया जाना छत्तीस कौम के लिए गर्व की बात है।

इस दौरान ट्रस्ट अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने साफा पहनाकर सांसद का स्वागत किया। उनके साथ आए मालीराम शर्मा का भी सम्मान किया गया।
सांसद राहुल कस्वां ने मंदिर के शिखर की बोली लगाने वाले भामाशाह श्रवणराम भादू के पुत्र केसरा राम भादू का भी साफा पहनाकर अभिनंदन किया।
इस मौके पर चांदराम चाहर, गोपाल सायच, केसरा राम गोदारा, हेतराम जाखड़, हरिप्रसाद भादू, मोहन सारण, सीताराम बाना, संदीप दुसाद, रामनिवास दुसाद, रामकुमार कड़वासरा, हरिसिंह, शंकरलाल भुंवाल, रामनिवास ज्याणी और राजेश मंडा सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।






















