#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित, महेंद्र तंवर बने नगर अध्यक्ष

By Next Team Writer

Published on:

नगर अभ्यास वर्ग में संगठन विस्तार और आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा

NEXT 14 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की श्रीडूंगरगढ़ नगर इकाई की नई कार्यकारिणी की घोषणा नगर अभ्यास वर्ग के दौरान की गई। कार्यक्रम में संगठन के इतिहास, विचारधारा, संगठन विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

अभ्यास वर्ग में बीकानेर जिले के जिला प्रमुख अशोक सिंह राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एबीवीपी की विकास यात्रा एवं राष्ट्र निर्माण में उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को संगठन के सिद्धांतों और कार्यपद्धति की जानकारी देते हुए आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया।

नई कार्यकारिणी में महेंद्र सिंह तंवर को नगर अध्यक्ष एवं राघव लखोटिया को नगर मंत्री नियुक्त किया गया। मनीष, लक्ष्मण, भैरूँ, बलवीर और नरेश को नगर सहमंत्री बनाया गया।

परमानंद को एसएफएस संयोजक तथा पिंटू को सहसंयोजक का दायित्व सौंपा गया। वहीं राव को एसएफडी संयोजक एवं लक्ष्मण को एसएफडी सहसंयोजक नियुक्त किया गया। गणेश को खेलो भारत अभियान का संयोजक बनाया गया।

विद्यालय विद्यार्थी कार्य के संयोजक आनंद तथा सहसंयोजक माधव मित्तल को जिम्मेदारी दी गई। सोशल मीडिया संयोजक राहुल शर्मा एवं सहसंयोजक गौतम शर्मा नियुक्त किए गए।

कार्यक्रम में जिला समिति सदस्य नरेंद्र सिंह सोढ़ा, पूर्व नगर मंत्री लालचंद मेघवाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 प्रसव कक्ष में लगा एसी, प्रसूताओं व नवजातों को मिलेगी राहत🟢 खाद्य मंत्री सुमित गोदारा सोमवार को करेंगे जनसुनवाई, एनएफएसए लाभार्थियों से भी करेंगे संवाद🟢 भृगुवंशी युवा मंडल की ओर से आज विशाल श्याम संकीर्तन, छप्पन भोग का आयोजन🟢 श्रीडूंगरगढ़ में एबीवीपी की नई कार्यकारिणी घोषित, महेंद्र तंवर बने नगर अध्यक्ष