NEXT 10 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ में राजस्थान शिक्षक संघ अंबेडकर शाखा की ब्लॉक कार्यकारिणी की बैठक सरदारशहर रोड स्थित अंबेडकर भवन में आयोजित हुई। वार्षिक अधिवेशन के दौरान चुनाव पर्यवेक्षक केसरी चंद्र जनागल, चेतराम बालन और चुन्नीलाल इनानिया की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी ईश्वर दयाल ढाल ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न करवाई।

चुनाव में जीवन राम परिहार को सर्वसम्मति से ब्लॉक अध्यक्ष चुना गया। वहीं सभा अध्यक्ष पद पर खियाराम रोलन, सचिव पद पर कमलेश कुमार, महिला मंत्री पद पर अलका परिहार, कोषाध्यक्ष पद पर प्रेम कुमार गांधी और उपाध्यक्ष पद पर चुनाराम कमलिया को निर्वाचित किया गया।
इसके अलावा तहसील प्रवक्ता के रूप में महेंद्र सिंह, प्रचार मंत्री के रूप में राजेन्द्र, कार्यालय मंत्री के रूप में टीकाराम मीणा, संयुक्त मंत्री पद पर नानूराम चील तथा संगठन मंत्री पद पर शीशराम को सर्वसम्मति से चुना गया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष ख्याली चंद, जिला कार्यालय मंत्री गौरीशंकर जनागल, तहसील अध्यक्ष गणपत राम कालवा, मेघराज पन्नू, विनोद कुमार और प्रकाश गांधी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे।

























