#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में PHED का नया AEN कार्यालय स्वीकृत, 7 पद सृजित; जल व्यवस्था होगी मजबूत

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 6 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र की पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए राजस्थान सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। वर्ष 2026-27 के बजट के तहत श्रीडूंगरगढ़ में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) का उपखंड स्तरीय सहायक अभियंता (AEN) कार्यालय स्वीकृत किया गया है। इसके साथ ही सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता सहित 7 नए पदों का सृजन भी किया गया है।

विधायक ताराचंद सारस्वत ने इस फैसले पर खुशी जताते हुए भजनलाल शर्मा और कन्हैयालाल चौधरी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नए कार्यालय से जलदाय विभाग की कार्यप्रणाली में तेजी आएगी और आमजन को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

सारस्वत ने बताया कि अब क्षेत्र में पेयजल संबंधी समस्याओं का समाधान स्थानीय स्तर पर ही तेजी से हो सकेगा। नए पदों के सृजन से प्रशासनिक व्यवस्था भी मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता दे रही है और श्रीडूंगरगढ़ को भी लगातार योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विधायक ने क्षेत्र के विकास के लिए अपने निरंतर प्रयास जारी रखने की बात कही।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ग्राम रथ अभियान में पहुंचे रामगोपाल सुथार, ग्रामीणों को योजनाओं की दी जानकारी🟢 बाना-ऊपनी रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत: 4 घायल, प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर🟢 🟢 हरिराम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कल, सुबह निकलेगी कलश यात्रा