#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

5 साल से शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय तपस्विनी फाउंडेशन की नई टीम बनी

By Next Team Writer

Published on:

सुमन मोदी अध्यक्ष, निकिता सेवग महामंत्री नियुक्त; इस साल मेधावी बहनों का सम्मान, मेडिकल कैंप और पर्यावरण अभियान होंगे

NEXT 7 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। तपस्विनी फाउंडेशन की नई कार्यकारिणी का गठन मंगलवार को जन सेवा केंद्र में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया। बैठक में सुमन मोदी को अध्यक्ष और निकिता सेवग को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन के संयोजक सुनील तावणिया ने बताया कि कार्यकारिणी में प्रेक्षा पुगलिया को उपाध्यक्ष, कुसुम प्रजापत को कोषाध्यक्ष, भावना स्वामी को सह-कोषाध्यक्ष, सीता नाई को सोशल मीडिया प्रभारी, यशोदा सिद्ध को प्रचार-प्रसार मंत्री तथा भारती और गरिमा प्रजापत को सदस्य बनाया गया है।

तावणिया ने बताया कि तपस्विनी फाउंडेशन पिछले पांच वर्षों से शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रहा है। संगठन की ओर से समय-समय पर जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे हैं।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष शिक्षा और सरकारी सेवाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बहनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही बड़े स्तर पर नि:शुल्क मेडिकल कैंप लगाए जाएंगे तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विशेष अभियान भी चलाए जाएंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 7 मिनट में सुधरा जमीन के रिकॉर्ड में नाम, ग्रामीण सेवा शिविर में किसान की वर्षों पुरानी परेशानी खत्म🟢 क्या भक्ति वास्तव में आवश्यक है? श्रीडूंगरगढ़ में 9 जुलाई को इस्कॉन का विशेष प्रवचन🟢 5 साल से शिक्षा-स्वास्थ्य के क्षेत्र में सक्रिय तपस्विनी फाउंडेशन की नई टीम बनी🟢 श्रीडूंगरगढ़ के घर-जमाई की ससुराल में मौत: विवाद के बाद मारपीट का आरोप, पत्नी हिरासत में; पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार