#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में नए पशु चिकित्साधिकारी का स्वागत, बोले- पशुपालकों को मिलेगी संवेदनशील सेवाएं

By Next Team Writer

Published on:

गौशाला संघ ने साफा पहनाकर किया अभिनंदन, विभाग में नई ऊर्जा का संचार

NEXT 13 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र में पशुपालन सेवाओं को मजबूत बनाने की दिशा में एक सकारात्मक पहल के तहत नव नियुक्त ब्लॉक वेटरनरी हेल्थ ऑफिसर डॉ. गुलज़ार का सोमवार को स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विभागीय कर्मचारियों, गौशाला प्रतिनिधियों और पशुपालकों की मौजूदगी रही।

इस दौरान डॉ. गुलज़ार ने कहा कि क्षेत्र में पशुपालकों, गौशालाओं और प्राणिमात्र की सेवा के लिए संवेदनशील और जवाबदेह कार्यसंस्कृति विकसित की जाएगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि विभाग का हर कर्मचारी जनसेवा की भावना से कार्य करेगा, जिससे पशुपालकों का विश्वास और सहयोग बढ़ेगा।

कार्यक्रम में जिला गौशाला संघ बीकानेर के जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी ने साफा पहनाकर स्वागत किया। वहीं नथमल, रामसिंह, पेमाराम, कालूलाल मीणा सहित अन्य कर्मचारियों ने माला पहनाकर अभिनंदन किया।

कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुभाष घारू ने किया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 मसूरी में ग्रामीण सेवा शिविर: 8 आवासीय पट्टे बांटे, कई समस्याओं का मौके पर समाधान🟢 शिक्षा के लिए आगे आए दानवीर: बीकानेर में 13 भामाशाह और 9 प्रेरक सम्मानित🟢 बैंगलौर में सारस्वत समाज की नई टीम का गठन: किसन ओझा बने अध्यक्ष🟢 9 सितंबर को निकलेगी सुखी संघ की 26वीं गौरवशाली यात्रा, शुल्क ₹5100; हर यात्री को मिलेंगी दो टी-शर्ट🟢 श्रीडूंगरगढ़ आईटीआई में नए सत्र के प्रवेश शुरू, 16 जुलाई तक ई-मित्र पर होगा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन🟢 2 साल से बंद थी 91 वर्षीय वृद्धा की पेंशन: प्रशासन घर पहुंचा, ई-केवाईसी कर दोबारा शुरू कराई सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभ