#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवरंग उत्सव के पहले दिन 50 से ज्यादा पाठकों ने भेजे फोटो-वीडियो, 7 प्रतिभागियों का पुरस्कारों के लिए चयन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT News और कान्हा ज्वेलर्स की पहल को मिल रहा पाठकों का समर्थन, 10वें दिन समारोह में किया जाएगा सम्मानित

NEXT 12 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नवरात्रि के शक्ति, भक्ति और संस्कृति के महापर्व पर NEXT News और कान्हा ज्वेलर्स की ओर से शुरू किए गए ‘नवरंग उत्सव 2026’ के पहले दिन पाठकों का उत्साह देखने लायक रहा। प्रतियोगिता में 50 से अधिक पाठकों ने अपने फोटो और वीडियो भेजकर भागीदारी निभाई। निर्णायक टीम ने इनमें से तीन विजेताओं के साथ चार सांत्वना पुरस्कारों के लिए भी प्रतिभागियों का चयन किया है।

पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों के नाम, फोटो और वीडियो NEXT News के फेसबुक पेज पर अपलोड किए गए हैं। नवरात्रि के दौरान भक्ति, संस्कृति और रचनात्मक प्रतिभाओं को मंच देने की इस पहल को पाठकों की सराहना मिल रही है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में मिली प्रविष्टियों ने आयोजन के प्रति लोगों की रुचि को दर्शाया है।

नौ दिन, नौ प्रतियोगिताएं

NEXT News और कान्हा ज्वेलर्स की इस संयुक्त पहल के तहत नवरात्रि के नौ दिनों में अलग-अलग विषयों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। इनमें घर की घट स्थापना, रंगोली, पारंपरिक परिधान, भजन, मंदिर दर्शन, बच्चों की कलाकृतियों और नवरात्रि की पारिवारिक परंपराओं से जुड़ी प्रतिभाओं को प्रस्तुत करने का अवसर मिल रहा है। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ भारतीय संस्कृति और स्थानीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करना है।

10वें दिन होगा पुरस्कार वितरण समारोह

उत्सव के समापन पर 10वें दिन विशेष समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सभी पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं को आकर्षक पुरस्कार और सम्मान चिह्न देकर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र के विशिष्टजन मौजूद रहेंगे तथा प्रतिभागियों को पुरस्कृत करेंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नशे से दूर रहने का संकल्प, विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ🟢 नवरंग उत्सव के पहले दिन 50 से ज्यादा पाठकों ने भेजे फोटो-वीडियो, 7 प्रतिभागियों का पुरस्कारों के लिए चयन