बीकानेर के राजकीय विधि महाविद्यालय में ‘नई किरण नशा मुक्ति अभियान’ के तहत हुआ आयोजन
NEXT 12 अक्टूबर, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय विधि स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सोमवार को ‘नई किरण नशा मुक्ति अभियान’ के तहत विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर भगवाना राम विश्नोई ने विद्यार्थियों से नशे से दूर रहने और अपने जीवन को स्वस्थ एवं सुरक्षित बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ‘नशा छोड़ो और जीवन बचाओ’ केवल नारा नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन और बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प है।
कार्यक्रम की नोडल अधिकारी डॉ. रितु आचार्य ने कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करता है। युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर शिक्षा, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारियों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों सहित स्टाफ को प्रो. कुमुद ने स्वयं नशा नहीं करने, दूसरों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने और नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प दिलवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय का शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ उपस्थित रहा।






























