NEXT 24 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 104 ग्राम अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जालबसर निवासी शिवकुमार पुत्र सुखराम लुखा के रूप में हुई है।
पुलिस ने कालू रोड पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध युवक को रोककर तलाशी ली, जिसमें उसके पास से अफीम बरामद हुई। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
यह कार्रवाई सीओ निकेत पारीक के सुपरविजन एवं थानाधिकारी कश्यप सिंह के नेतृत्व में की गई। टीम में एसआई पवन शर्मा, एएसआई देवाराम, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह, पुनीत कुमार और अशोक शामिल रहे।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।




















