#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां: बोलेरो कैम्पर में खड़े होकर पहुंचे बच्चे, जिम्मेदार उदासीन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 11 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सोमवार को बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई। सूडसर के एक निजी स्कूल की बोलेरो कैम्पर में स्कूली बच्चों को खुले हिस्से में खड़े होकर सफर करवाया गया। चलती गाड़ी के पीछे तीन-चार बच्चे खड़े नजर आए, जबकि वाहन तेज रफ्तार से सड़क पर दौड़ रहा था।

प्रशासन और परिवहन विभाग की ओर से स्कूल वाहनों के लिए सुरक्षा नियम तय किए गए हैं, लेकिन निजी स्कूल संचालक इन आदेशों को ठेंगे पर रखकर बच्चों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। खुले वाहन में बच्चों को खड़े करके ले जाना किसी बड़े हादसे को न्योता देने जैसा है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई स्कूल वाहन क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर संचालित किए जा रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग कार्रवाई करने के बजाय मौन साधे हुए हैं। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

इधर, बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी इस गंभीर लापरवाही की तस्वीर सामने आने के बाद अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे स्कूल वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक युवा कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपे ज्ञापन, त्वरित कार्यवाही की मांग की🟢 आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां: बोलेरो कैम्पर में खड़े होकर पहुंचे बच्चे, जिम्मेदार उदासीन🟢 श्रीडूंगरगढ़ के 7 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर🟢 लाइन पेट्रोलिंग और पेड़ों की छंटाई के लिए 2 घंटे बिजली बंद रहेगी, रिड़ी और ऊपनी जीएसएस से जुड़े 13 फीडरों की सप्लाई रहेगी प्रभावित🟢 गांव-गांव पहुंचा पाळसीए वितरण अभियान, बच्चों ने लिया नियमित भरने का संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ में लगने वाले राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले में विवाद: दुकानदारों ने मेला संचालकों पर लगाया चोरी करने का आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश🟢 योगी सरकार में हंसराज विश्वकर्मा बने राज्य मंत्री, रामगोपाल सुथार ने दी बधाई🟢 पुलिस थाने के सामने पैदल जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, चालक गाड़ी सहित फरार