#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

450 से ज्यादा लोगों ने कराई हार्ट व हेल्थ जांच, विशेषज्ञों ने दी मुफ्त सलाह

By Next Team Writer

Published on:

बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल व किशनी देवी पुनमचंद मेमोरियल ट्रस्ट का मेगा हेल्थ कैंप; ईसीजी, सीबीसी, शुगर समेत कई जांचें हुईं

NEXT 28 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर हार्ट एंड सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं किशनी देवी पुनमचंद मेमोरियल ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पूगल रोड स्थित डॉ. जयकिशन सुथार निवास परिसर में मेगा नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं हृदय जांच शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 450 से अधिक मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से नि:शुल्क परामर्श लिया तथा विभिन्न स्वास्थ्य जांचों और दवाइयों का लाभ उठाया।

शिविर में सीबीसी, एचबीए1सी, लिपिड प्रोफाइल, ईसीजी, रक्तचाप, बीएमआई सहित कई जांचें नि:शुल्क की गईं। जांच के दौरान कई मरीजों में शुरुआती स्वास्थ्य समस्याओं की पहचान होने पर उन्हें समय रहते उपचार और आवश्यक परामर्श दिया गया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हृदय रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, जोड़ों के दर्द, पाचन संबंधी रोग, कैंसर, महिला एवं बाल स्वास्थ्य सहित विभिन्न बीमारियों के संबंध में मरीजों का परीक्षण किया और संतुलित आहार, नियमित व्यायाम व समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान सरकार के श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के राज्य मंत्री रामगोपाल सुथार रहे। समारोह में श्याम सुंदर लदरेचा, भंवरलाल जांगिड़, टेकचंद बरड़िया, घीसूसिंह राजपुरोहित, लक्ष्मीनारायण व्यास, महावीर प्रसाद, विजय आचार्य, दीपक पारीक सहित कई सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र की हस्तियां मौजूद रहीं। मंच संचालन वरिष्ठ उद्घोषक ज्योति प्रकाश रांगा ने किया।

शिविर में डॉ. जयकिशन सुथार, डॉ. सुरेंद्र पुनिया, डॉ. अमिताभ सुथार, डॉ. अनिल खत्री, डॉ. मीनाक्षी पुरोहित, डॉ. कुशल तंवर, डॉ. लक्ष्मी स्वामी, डॉ. सुशीला चौधरी, डॉ. राजकुमार कल्ला, डॉ. गिरीश तंवर, डॉ. निधि गोड़, डॉ. सागर पंचारिया तथा हेल्थ कोच डॉ. रोहित पांडे सहित विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। जनरल सर्जन डॉ. तनवीर मलावत ने विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लिया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष शिव दयाल सुथार ने बताया कि शिविर का उद्देश्य लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना और नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इसी प्रकार के नि:शुल्क मल्टी सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 तेज हवा-बारिश से कस्बे में घरों में घुसा पानी, खेतों में बिखरी फसलें