NEXT 11 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे में गत रात्रि पुलिस थाने के सामने एक सड़क हादसे में पैदल जा रहे युवक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक घायल हो गया, जिसे मौके पर पहुंची एम्बुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार मोमासर बास निवासी राजू पुत्र देवाराम जाट रात के समय पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर एसोसिएशन की एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।



















