#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पीएम इंटर्नशिप योजना: श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में छात्रों को वेबिनार की जानकारी, चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 26 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में सोमवार को कॉर्पोरेट कार्य मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से आयोजित पीएम इंटर्नशिप ओपन हाउस वेबिनार के संबंध में छात्र-छात्राओं को जानकारी दी गई। महाविद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थियों को वेबिनार में भाग लेने तथा योजना का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

कॉलेज प्रशासन ने बताया कि योजना के तहत 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के 10वीं, 12वीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में इंटर्नशिप के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

योजना में चयनित विद्यार्थियों को ₹9 हजार प्रतिमाह वजीफा, ₹6 हजार प्रोत्साहन राशि तथा कंपनी नीति के अनुसार आवास, परिवहन एवं भोजन सुविधा भी उपलब्ध होगी। आवेदन प्रक्रिया 27 मई से 21 जून 2026 तक चलेगी।

प्राचार्य महावीर नाथ ने विद्यार्थियों से समय रहते आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 7 विद्यार्थियों ने पास की NNMS परीक्षा, अब 4 साल तक मिलेगी ₹48 हजार छात्रवृत्ति🟢 श्रीडूंगरगढ़ की प्यास बुझाने की बड़ी तैयारी: 108 गांवों को मिलेगा इंदिरा गांधी नहर का पानी, विधायक ने ACS से मांगी जल्द मंजूरी🟢 पीएम इंटर्नशिप योजना: श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में छात्रों को वेबिनार की जानकारी, चयनित युवाओं को मिलेंगे ₹9 हजार प्रतिमाह🟢 फॉर्च्यूनर में मिली 261 ग्राम अफीम, तीन आरोपियों की जमानत खारिज🟢 बिना रजिस्ट्रेशन 7 साल दौड़ी भारती निकेतन शिक्षण संस्थान की स्कूल बस, एक नंबर से चल रही थीं दो बसें🟢 145वें स्थापना दिवस पर काव्य की गूंज से सराबोर होगा श्रीडूंगरगढ़, आज रात विराट कवि सम्मेलन