NEXT 11 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। 132 केवी श्रीडूंगरगढ़-रिड़ी लाइन पर लाइन पेट्रोलिंग और पेड़ों की छंटाई कार्य के चलते 12 मई, मंगलवार को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक 132 केवी जीएसएस रिड़ी पर शटडाउन रहेगा। इसके कारण रिड़ी और ऊपनी जीएसएस से निकलने वाले सभी 33 केवी आउटगोइंग फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
एईएन राजूलाल मीणा ने बताया कि शटडाउन के दौरान 132 केवी जीएसएस रिड़ी से जुड़े रिड़ी, बाना, जाखासर, शेरना जोहड़, नौसरिया, इंदपालसर और हथाना फीडर प्रभावित रहेंगे। वहीं 132 केवी जीएसएस ऊपनी से जुड़े ऊपनी, दुसारणा, रामदेवरा, कल्याणसर, बापेऊ और राजेडू फीडरों की सप्लाई भी बंद रहेगी।
विद्युत विभाग के अनुसार यह कार्य लाइन की सुरक्षा और निर्बाध विद्युत आपूर्ति बनाए रखने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।



















