#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

मोदी के पीएम पद 12 साल पूरे होने पर पूनरासर बालाजी में पूजा-अर्चना, विधायक सारस्वत ने की देश की प्रगति की कामना

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 10 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, राष्ट्रसेवा और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को पूनरासर बालाजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया।

विधायक सारस्वत ने भगवान बिहारीजी एवं पूनरासर बालाजी महाराज के समक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा देश की निरंतर प्रगति की कामना करते हुए विशेष प्रार्थना की। उन्होंने भारत को विकसित राष्ट्र एवं विश्वगुरु बनाने के संकल्प की सफलता के लिए भी मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।

सारस्वत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भर भारत जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है, जिससे गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को व्यापक फायदा मिला है।

उन्होंने कहा कि आज भारत वैश्विक स्तर पर नई पहचान के साथ आगे बढ़ रहा है और विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने विकसित भारत के संकल्प को और अधिक मजबूती से आगे बढ़ाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

पूजा-अर्चना के बाद विधायक सारस्वत ने जनसंवाद कार्यक्रम में लोगों की समस्याएं सुनीं और जनसुनवाई भी की। मंदिर परिसर में पूरे आयोजन के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा तथा उपस्थित लोगों ने देश की उन्नति और खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह, नरेश मोट, विस्तारक मुकेश जोशी, महेश राजोतिया, जगदीश गुर्जर, भवानी तावनिया, मोहननाथ सिद्ध, उत्तमनाथ सिद्ध, मूलचंद इंदौरिया, सीताराम सोनी, देवकरण पारीक, श्याम बाहेती, श्रवण शर्मा, भागूनाथ सिद्ध, बहादुर सिंह राजपुरा, राजेंद्र सिंह पुंदलसर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे। वहीं उपखंड अधिकारी शुभम शर्मा, तहसीलदार वर्धन शर्मा, बीडीओ मनोज धायल और सीआई संध्या बिश्नोई सहित प्रशासनिक अधिकारी भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बंद मकान के टूटे ताले, चोर सिलेंडर, इनवर्टर समेत चांदी के सिक्के ले गए🟢 मोदी के पीएम पद 12 साल पूरे होने पर पूनरासर बालाजी में पूजा-अर्चना, विधायक सारस्वत ने की देश की प्रगति की कामना🟢 योग दिवस की तैयारियां तेज: शारीरिक शिक्षकों को दिया योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण