#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज: 7 मई को 1108 महिलाओं की विशाल कलश यात्रा, 10 मई को महोत्सव

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 28 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। महर्षि दयानंद छात्रावास एवं वीर तेजा मेमोरियल ट्रस्ट की बैठक मंगलवार को वीर तेजा धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में 10 मई को होने वाले वीर तेजा मंदिर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

ट्रस्ट सदस्यों ने बताया कि 7 मई 2026 को श्री गणेश मंदिर, बिग्गाबास से विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा में 1108 कन्याएं व महिलाएं पवित्र जल कलश लेकर भाग लेंगी। शोभायात्रा के दौरान जोधपुर की कथा वाचिका विमला बाईसा जाखड़ के सान्निध्य में यात्रा तेजा मंदिर कथा स्थल पहुंचेगी, जहां तीन दिवसीय कथा का शुभारंभ होगा।

8 मई को दोपहर तेजा मंदिर से सैकड़ों वाहनों के साथ हजारों श्रद्धालु सुरसुरा धाम के लिए रवाना होंगे। मार्ग में धर्मास स्टैंड पर किशनाराम सारण के यहां जलपान की व्यवस्था रहेगी। रात्रि विश्राम सुरसुरा धाम में करने के बाद 9 मई को प्रातः अखंड ज्योत लेकर वापस प्रस्थान किया जाएगा। रास्ते में विभिन्न गांवों में स्वागत कार्यक्रम होंगे। श्रीडूंगरगढ़ पहुंचने पर ज्योत व मूर्ति का नगर भ्रमण कराया जाएगा।

9 मई की रात्रि में जागरण तथा 10 मई को प्रातः हवन के साथ मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव और भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में ट्रस्ट अध्यक्ष मंगलाराम गोदारा, तुलछीराम गोदारा, धूडा राम डेलू, श्रीराम भादू, मास्टर आदुराम जाखड़, चांद राम चाहर, गोपाल सायच, तोलाराम जाखड़, सीताराम बाना, भागीरथ खिलेरी, हेत राम जाखड़, ओम बाना, सत्यनारायण बेरड, गोपाल राम गोदारा सेरूणा, सीताराम सिवर, गोविंदराम बाना, दिलीप सेरडिया, पूर्णाराम नैन, किसना राम नौसरिया, भवरलाल सारण, गोकुल राम गाट, प्यारेलाल डूकिया, बुद्ध मल सायच, तोलाराम नैण, तोलाराम कड़वासरा, डूंगर राम गोदारा, राजेश मण्डा, कुंभाराम जाखड़, रामकिशन गावड़िया, मदनलाल जाखड़, हेतराम जाखड़ अभयसिंहपुरा, रेखा राम लुखा, हजारीमल जांगू, धर्मपाल बांगरवा, नानूराम नेन, गणेशाराम पोटलिया, सोहनलाल मैया, सोहनलाल बिन्झासर, मास्टर प्रभू राम बाना, मास्टर कोडा राम भादू, कालूराम बाना, राजन मुंड, पूनम चंद पोटलिया, विनोद कुमार सेरडीया, गोपाल राम तरड, राजूराम गोदारा, हुकुमाराम कसवा, गोपाल राम जैसलसर, ओमप्रकाश जाखड़, राजकुमार लिखमीसर, हनुमान राम महिया, पन्नालाल मास्टर, रामेश्वर लाल डेलू, रामनारायण गोदारा, बालाराम डॉगीवाल, भीखराज जाखड़, पेमाराम गोदारा सेरूणा, केसु राम कसवा गुसाईंसर बड़ा, बीरबल राम, सुगनाराम सहु, ओम प्रकाश ज्याणी, शंकर लाल जाखड़, हीरालाल कूकना, संपतराम दुसाद, भगवान राम महिया, जगदीश गोदारा, श्रवणराम सहू, सहीराम धोलिया, अमराराम जाखड़, मांगीलाल गोदारा, सुरजाराम जैसलसर, बाबूलाल, सोहन राम गोदारा, भगवाना राम महिया, सूरजाराम महिया, सूरजा राम भादू, अमरा राम जाखड़, राजू राम गोदारा, सुगनाराम गोदारा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजनों द्वारा कार्यक्रम के बैनर का विमोचन किया गया तथा तन-मन-धन से सहयोग कर आयोजन को भव्य बनाने का संकल्प लिया गया। अंत में ट्रस्ट द्वारा सभी उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया गया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में वीर तेजा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां तेज: 7 मई को 1108 महिलाओं की विशाल कलश यात्रा, 10 मई को महोत्सव🟢 सोनियासर गोदारान में सेक्टर बैठक: कम प्रगति पर कार्यकर्ता को नोटिस, HPV टीकाकरण में 100% लक्ष्य के निर्देश🟢 गाँव-गाँव पहुंचेगा ‘ग्राम रथ’: 15 दिन में हर पंचायत तक योजनाओं की जानकारी, बीकानेर से हुई शुरुआत🟢 श्रीडूंगरगढ़ में बिजली संकट: वार्ड 32-33 में ट्रिपिंग से लोग परेशान, पार्षद सुथार ने सौंपा ज्ञापन🟢 दो जमानत याचिका खारिज: एडीजे सरिता नौशाद आपराधिक मामलों में सख्त