प्यारेलाल ढूकिया अध्यक्ष और मूलचंद स्वामी सचिव बने, आरटीई भुगतान सहित कई मुद्दों पर चर्चा
NEXT 16 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के कालूबास स्थित सरस्वती उच्च माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार रात शहर के निजी विद्यालय संचालकों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान और आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से शहरी निजी विद्यालय संघ का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्यारेलाल ढूकिया को अध्यक्ष तथा मूलचंद स्वामी को सचिव मनोनीत किया गया। इसके अलावा विजयराज सेवग को संरक्षक, राकेश कुमार व्यास एवं रिछपाल सिंह को उपाध्यक्ष, रजनीश कौशिक को कोषाध्यक्ष तथा कांतिप्रकाश दर्जी को मीडिया प्रभारी बनाया गया।
बैठक में आरटीई भुगतान, बिना टीसी विद्यार्थियों को प्रवेश नहीं देने, शिक्षा विभाग के शिविरा पंचांग की पालना तथा विद्यालयी अभिलेखों के संधारण जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि निजी विद्यालयों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठनात्मक एकता जरूरी है।
बैठक में सुरेन्द्र कुमार महावर, प्रमोद सारस्वत, नानूराम मेघवाल, रमेश व्यास, सूर्यकांत चूरा, विवेक उपाध्याय, नन्दलाल आचार्य, रामनिवास धायल, दुर्गाप्रसाद पालीवाल, विनोद कुमार बेनीवाल, भैरूदान व्यास एवं मघराज प्रजापत सहित अनेक निजी विद्यालय संचालकों ने भागीदारी निभाई।



















