#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सरदारशहर में लोक परिवहन बस पलटी: 7 वर्षीय बालक की मौत, 20 से अधिक यात्री घायल

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 18 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सरदारशहर-सालासर मेगा हाईवे पर साडासर स्थित कुबेर होटल के पास गुरुवार दोपहर एक लोक परिवहन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। बस में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की सवारियां भी थी। सभी घायलों को उपचार के लिए सरदारशहर उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, बस हनुमानगढ़ जिले के रावतसर से सरदारशहर की ओर आ रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस तेज गति से चल रही थी। इसी दौरान चालक का संतुलन बिगड़ गया और बस सड़क किनारे पलट गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और निजी वाहनों तथा एम्बुलेंस की सहायता से घायलों को सरदारशहर उप जिला अस्पताल पहुंचाया।

उप जिला अस्पताल के प्रभारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया है तथा अधिकांश की स्थिति सामान्य है।

हादसे में 7 वर्षीय जगदीश नायक पुत्र सीताराम नायक की मृत्यु हो गई। घायलों में मोनिका (10), अमित नायक, पूजा (18), खुशबू (17), संतोष नायक (45), साक्षी मीणा (15), अक्षत (13), सुमन मीणा (33), सहदेव सिंह राजपूत, हेतराम (60), आशीष शर्मा (20), लीलाधर (11), अनीता नायक (15), पंकज नायक (6), रोशनी नायक, चांदनी नायक (9), भारती नायक, लिछमा नायक (32) और मुकेश गुर्जर सहित अन्य यात्री शामिल हैं।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर दुर्घटना का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। मृतक बालक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन