#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

नामांकन के अंतिम दिन टूटा रिकॉर्ड: 40 वार्डों से 184 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, कुल आंकड़ा पहुंचा 234

By Next Team Writer

Published on:

पहले दिन सिर्फ 1 और दूसरे दिन 49 नामांकन हुए थे, अंतिम दिन उमड़ी प्रत्याशियों की भारी भीड़; जांच और नाम वापसी के बाद साफ होगी चुनावी तस्वीर

NEXT 31 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। नगरपालिका चुनाव-2026 के लिए नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन सोमवार को प्रत्याशियों की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही उपखंड कार्यालय परिसर में चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों, प्रस्तावकों और उनके समर्थकों की आवाजाही बनी रही। अंतिम दिन 40 वार्डों से 184 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए।

चुनाव शाखा से प्राप्त अधिकृत जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 1 से 20 तक 90 नामांकन पत्र जमा हुए, जबकि वार्ड संख्या 21 से 40 तक 94 प्रत्याशियों ने पर्चे दाखिल किए।

गौरतलब है कि नामांकन प्रक्रिया के पहले दिन केवल एक नामांकन पत्र जमा हुआ था, जबकि दूसरे दिन 49 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। अंतिम दिन अचानक बढ़ी भीड़ के साथ तीन दिनों में सभी 40 वार्डों से कुल 234 नामांकन पत्र जमा हो चुके हैं।

हालांकि चुनावी मैदान की अंतिम तस्वीर अभी साफ होना बाकी है। नामांकन पत्रों की जांच के दौरान कुछ पर्चे खारिज हो सकते हैं। इसके बाद 3 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने पर प्रत्येक वार्ड में चुनाव मैदान में रहने वाले प्रत्याशियों की वास्तविक संख्या सामने आएगी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 निकाय चुनाव 2026: नामांकन के आखिरी दिन नोखा में सबसे ज्यादा 257 पर्चे, नापासर में उम्र का एक दिन पड़ा भारी और भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत तय🟢 श्रीडूंगरगढ़ में धूमधाम से मनाई कजरी तीज, महिलाओं ने की पूजा-अर्चना🟢 निकाय चुनाव में वोटिंग वाले दिन छुट्टी: श्रीडूंगरगढ़ समेत 6 नगर पालिकाओं में 11 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश🟢 नामांकन के अंतिम दिन टूटा रिकॉर्ड: 40 वार्डों से 184 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, कुल आंकड़ा पहुंचा 234🟢 नामांकन के अंतिम दिन टूटा रिकॉर्ड: 40 वार्डों से 184 प्रत्याशियों ने भरे पर्चे, कुल आंकड़ा पहुंचा 234🟢 दो सड़क हादसों में एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल: एनएच-11 पर ट्रक-कार की भिड़ंत में चालक ने मौके पर दम तोड़ा