#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

गर्मी की छुट्टियों में राहत: बीकानेर-दिल्ली सहित 3 ट्रेनें अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 29 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। गर्मी की छुट्टियों में बढ़ी यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को राहत देने के लिए तीन जोड़ी रेलसेवाओं में अस्थाई रूप से अतिरिक्त डिब्बे लगाने का निर्णय लिया है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला, दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर रेलसेवाओं में थर्ड एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच बढ़ाए जाएंगे।

बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर रेलसेवा (22464/22463) में बीकानेर से 2 जून से 30 जून 2026 तक तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला से 5 जून से 3 जुलाई 2026 तक एक थर्ड एसी, एक स्लीपर और एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त डिब्बा लगाया जाएगा।

इसी तरह दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा (14714/14713) में 3 जून से 3 जुलाई 2026 तक एक थर्ड एसी, एक स्लीपर और एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा।

वहीं दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेलसेवा (12463/12464) में दिल्ली सराय रोहिल्ला से 3 जून से 1 जुलाई 2026 तक तथा जोधपुर से 4 जून से 2 जुलाई 2026 तक अतिरिक्त डिब्बों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इस ट्रेन में भी एक थर्ड एसी, एक स्लीपर और एक सामान्य श्रेणी का कोच बढ़ाया जाएगा।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को कन्फर्म टिकट मिलने में राहत मिलेगी और भीड़ का दबाव कम होगा।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 चौधरी चरणसिंह को दी श्रद्धांजलि, सेना में चयनित 6 युवाओं का सम्मान🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, भक्ति में झूमे श्रद्धालु, देखें फ़ोटो🟢 देर रात टायर पंक्चर की दुकानों में लगी भीषण आग: 3 लाख का सामान जलकर राख, दमकल पहुंचने तक ग्रामीणों ने नलकूप से बुझाई आग🟢 खरीफ की तैयारी पर प्रशासन अलर्ट: मूंगफली 75 हजार और कपास 26 हजार हेक्टेयर में बोई जाएगी🟢 श्रीडूंगरगढ़ में जमीन विवाद पर बवाल: पत्थरगढ़ी का विरोध करने पर भाजपा नेता गिरफ्तार🟢 आडसर में “वंदे गंगा” अभियान के तहत जल संरक्षण का संदेश🟢 गर्मी की छुट्टियों में राहत: बीकानेर-दिल्ली सहित 3 ट्रेनें अतिरिक्त कोच के साथ चलेंगी