#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

दवा वितरण केंद्र को मिली राहत: भामाशाह हनुमानमल श्यामसुखा ने भेंट किया एसी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 16 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। श्रीडूंगरगढ़ के उप जिला चिकित्सालय के दवा वितरण केंद्र में दवाइयों के खराब होने से छुटकारा मिलेगा। भामाशाह हनुमानमल पुत्र हजारीमल श्यामसुखा ने अपने स्वर्गीय माता- पिता मूलीदेवी हजारीमल श्यामसुखा की स्मृति में अस्पताल को एसी भेंट किया। एसी लगने से दवा वितरण कक्ष का तापमान नियंत्रित रहेगा और गर्मी के मौसम में दवाइयों के खराब होने की आशंका भी कम होगी।

कार्यक्रम के दौरान आचार्य रामदेव उपाध्याय ने मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना करवाई। इसके बाद मघराज मिस्त्री द्वारा एसी की फिटिंग कर उसे चालू किया गया।

अस्पताल प्रभारी डॉ. ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि दवा वितरण केंद्र में एसी लगने से मरीजों, कर्मचारियों और दवाइयों को काफी लाभ मिलेगा। उन्होंने दानदाता हनुमानमल श्यामसुखा का आभार व्यक्त करते हुए सम्मान स्वरूप आभार पत्र भेंट किया।

प्रेरक सुमेरमल सिंघी ने बताया कि अस्पताल में एसी की आवश्यकता से अवगत कराने पर हनुमानमल श्यामसुखा ने तुरंत इसकी स्वीकृति दे दी।इस अवसर पर डॉ. एस.एस. नागल, डॉ. रविंद्र गोदारा, सामाजिक कार्यकर्ता सुमेरमल सिंघी, शूरवीर दया सागर मोदी, फार्मासिस्ट संदीप पारीक, रोहित बोहरा, संदीप पारीक, सुनील सारस्वत, किशोर मारू, बबलू सिंधी, गोपाल स्वामी, ध्रुव पाल सहित अस्पताल कर्मी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 दवा वितरण केंद्र को मिली राहत: भामाशाह हनुमानमल श्यामसुखा ने भेंट किया एसी🟢 RSSB का बड़ा फैसला: CET-2026 में पहली बार नेगेटिव मार्किंग, सर्टिफिकेट अब 3 साल मान्य🟢 श्रीडूंगरगढ़ के निजी स्कूल हुए एकजुट, शहरी निजी विद्यालय संघ का गठन🟢 वट वृक्ष के फेरे लगाकर मांगा अखण्ड सौभाग्य: सुहागिनों ने विधि-विधान से की वट सावित्री पूजा, पति की लंबी उम्र की कामना