#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को राहत, एमजीएस कोडामल डागा विद्यालय नं. 2 में भेंट किया वाटर कूलर व पानी की टंकी

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 8 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। कस्बे के मोमासर बास स्थित महात्मा गांधी स्कूल कोडामल डागा नंबर-2 विद्यालय में विद्यार्थियों की सुविधा के लिए समाजसेवी बाबूलाल लखोटिया की ओर से वाटर कूलर एवं पानी की टंकी भेंट की गई। गर्मी के मौसम में इस सौगात से विद्यार्थियों को शीतल पेयजल की सुविधा मिल सकेगी।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य विकास ने दानदाता बाबूलाल लखोटिया एवं उनके परिवार का आभार व्यक्त करते हुए मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि समाज के सहयोग से विद्यालय में विद्यार्थियों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित हो रही हैं।

प्रधानाचार्य ने बताया कि यह सेवा कार्य श्याम सुंदर जोशी एवं आनंद जोशी की प्रेरणा से संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार ने इस दोनों प्रेरकों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनके प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम में आनंद जोशी, शिव नाई, विमल भाटी, बंशी ओझा, गौरीशंकर स्वामी तथा पूरणमल स्वामी सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे। सभी ने दानदाता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे जनहितकारी कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 ग्रामीण सेवा शिविर में तीन भाइयों का वर्षों पुराना खाता विभाजन हुआ, मौके पर मिला समाधान🟢 भीषण गर्मी में विद्यार्थियों को राहत, एमजीएस कोडामल डागा विद्यालय नं. 2 में भेंट किया वाटर कूलर व पानी की टंकी