#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार

By Next Team Writer

Published on:

200- 250 CCTV खंगाले, भारतमाला रोड पर वारदात; ड्राइवर से नकदी, मोबाइल और टैक्सी लूटी

NEXT 18 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर की नापासर थाना पुलिस ने टैक्सी चालक के अपहरण और लूट के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तकनीकी जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों का सुराग लगाकर करीब 800 किलोमीटर पीछा करने के बाद उन्हें दूसरे राज्य पंजाब के मुक्तसर से पकड़ा।

क्या था मामला
15 अप्रैल 2026 को परिवादी ओमप्रकाश ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि भारतमाला रोड स्थित नौरंगदेसर के पास चार युवकों ने उसका अपहरण कर मारपीट की। आरोपी करीब 2000 रुपए, मोबाइल फोन और टैक्सी लूटकर फरार हो गए।

ऐसे पहुंची पुलिस आरोपियों तक
सीओ हिमांशु शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम ने 200–250 सीसीटीवी फुटेज खंगाले और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपियों की पहचान की। इसके बाद टीम ने लगातार पीछा करते हुए दूसरे राज्य में दबिश देकर चारों को गिरफ्तार किया।

गश्त बढ़ेगी, संदिग्धों की सूचना दें
पुलिस ने बताया कि भारतमाला सड़क पर अब नियमित गश्त बढ़ाई जाएगी। आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना पुलिस को दें।

वाहन चालकों को चेतावनी
थानाधिकारी सुषमा शेखावत ने टैक्सी व अन्य वाहन चालकों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सवारी बैठाते समय सावधानी बरतें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।

चाइनीज मांझा बेचने वालों पर भी नजर
पुलिस ने चाइनीज मांझा के उपयोग और बिक्री पर रोक की बात कहते हुए लोगों से इसकी सूचना देने की अपील की है।

टीम में ये रहे शामिल
इस कार्रवाई में थानाधिकारी सुषमा शेखावत के नेतृत्व में एएसआई जगदीश कुमार, गोकुलचंद, हेड कांस्टेबल हमीचंद, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, गोरखराम, रामनिवास और गोमाराम की अहम भूमिका रही।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 टैक्सी ड्राइवर से लूट: 800 किमी पीछा कर पुलिस ने पंजाब से किये 4 आरोपी गिरफ्तार🟢 श्रीडूंगरगढ़ में गूंजी श्रीकृष्ण कथा, श्रद्धालु भक्ति में हुए भाव-विभोर🟢 हीटवेव को लेकर अलर्ट: गुसाईंसर बड़ा CHC में अतिरिक्त वार्ड रिजर्व, RMRS बैठक में समीक्षा