#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

पंचायत-निकाय चुनाव समेत 7 मांगों को लेकर कल सत्याग्रह, तहसील कार्यालय के बाहर जुटेंगे कांग्रेसी

By Next Team Writer

Published on:

ट्रॉमा सेंटर शुरू करने, पेयजल संकट दूर करने, स्कूल भवनों के बजट व किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने की भी उठेगी मांग

NEXT 14 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराने सहित क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार सुबह 10 बजे तहसील कार्यालय के सामने सत्याग्रह आयोजित किया जाएगा। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के बैनर तले होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न जनहित मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जाएगा।

संगठन के जिलाध्यक्ष हरीराम बाना ने बताया कि सत्याग्रह के दौरान पंचायत व नगर निकाय चुनाव समय पर कराने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इसके अलावा श्रीडूंगरगढ़ ट्रॉमा सेंटर को शुरू करने, जर्जर घोषित राजकीय विद्यालयों के नए भवनों के लिए बजट स्वीकृत करने, शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने, उपजिला अस्पताल परिसर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से राहत दिलाने, किसानों को समय पर यूरिया व डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराने तथा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग भी रखी जाएगी।

बाना ने कहा कि समय पर पंचायत एवं नगर निकाय चुनाव कराना लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से जनहित के इन मुद्दों के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में सत्याग्रह में शामिल होकर अपनी भागीदारी निभाने की अपील की।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 पुण्य स्मृति में सेवा का संकल्प: दो भामाशाह परिवारों ने तेरापंथ युवक परिषद को भेंट की व्हीलचेयर🟢 भामाशाहों का शिक्षा के प्रति सराहनीय योगदान, राजकीय स्कूल को भेंट किए चार पंखे🟢 पंचायत-निकाय चुनाव समेत 7 मांगों को लेकर कल सत्याग्रह, तहसील कार्यालय के बाहर जुटेंगे कांग्रेसी🟢 मोमासर के पवन प्रजापत बने सीबीईओ कार्यालय में आरपी, दो सामाजिक संगठनों ने साफा पहनाकर किया सम्मान