#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

एक माह में दूसरी ट्यूबवेल: मेघवाल मोहल्ले की पानी समस्या दूर होगी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 17 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में एक माह के भीतर दूसरी ट्यूबवेल मशीन लगने से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। मेघवाल मोहल्ले में लंबे समय से बनी हुई पेयजल समस्या के समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। ग्रामीणों ने इसके लिए विधायक ताराचंद सारस्वत का आभार जताया।

पूर्व सरपंच गोपालनाथ सिद्ध ने बताया कि विधायक की विकासोन्मुख सोच के कारण गांव में पानी की समस्या को जड़ से खत्म करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक माह के भीतर दूसरी ट्यूबवेल मशीन लगना जनप्रतिनिधियों की संवेदनशीलता और त्वरित कार्यशैली को दर्शाता है।

ग्रामीणों के अनुसार मेघवाल मोहल्ले में पानी की समस्या की जानकारी विधायक ताराचंद सारस्वत को दी गई थी। इसके बाद उन्होंने मोमासर मंडल उपाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध को आवश्यक निर्देश दिए। ओमनाथ सिद्ध के मार्गदर्शन में सर्वे करवाया गया और प्रक्रिया पूरी होने के बाद बुधवार को दूसरी ट्यूबवेल मशीन स्थापित कर दी गई।

ग्रामीणों ने कहा कि नई ट्यूबवेल शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा और लंबे समय से चली आ रही समस्या से राहत मिलेगी।

इस अवसर पर पूर्व सरपंच गोपालनाथ सिद्ध, तुलसीराम सारण, जेठनाथ, भोजाराम गोदारा, मोमासर मंडल उपाध्यक्ष ओमनाथ सिद्ध, हरूनाथ, गोमदराम स्वामी, लिच्छुनाथ, हड़मान गोदारा, तनानाथ सिद्ध, कालूराम ढाढ़ी, महेंद्र कुमार, पवन कुमार, तुलसीराम नाई, हंसनाथ सिद्ध, रामलाल नाई, सत्यनारायण शर्मा और कैलाश सिद्ध सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 एक माह में दूसरी ट्यूबवेल: मेघवाल मोहल्ले की पानी समस्या दूर होगी, ग्रामीणों ने विधायक ताराचंद सारस्वत का जताया आभार🟢 राशन डीलरों ने मंत्री सुमित गोदारा को सौंपा ज्ञापन, कमीशन बढ़ाने सहित 6 मांगें उठाईं🟢 देशनोक में मां करणी के दर्शन कर लिया आशीर्वाद, प्रदेश के कई पदाधिकारी रहे मौजूद🟢 देसू में ग्रामीण सेवा शिविर: विश्वकर्मा बोर्ड अध्यक्ष ने सुनीं समस्याएं, पात्रों को बांटे पट्टे🟢 मानव जन जागृति संस्थान ने 105 प्रतिभाओं का किया सम्मान, कार्यकर्ता सम्मेलन में सामाजिक सरोकारों पर मंथन🟢 जैसलसर में ग्रामीण सेवा शिविर: 2 पट्टे जारी, किसानों को मिले बीज मिनीकिट, स्वास्थ्य जांच भी हुई🟢 कालू रोड पर भीषण हादसा: कार-पिकअप की टक्कर में दो भाइयों की मौत, चार घायल, देखें फ़ोटो