#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

42 साल की सेवा पूरी होने पर वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत का जगह-जगह सम्मान

By Next Team Writer

Published on:

श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की गौशालाओं के संचालकों, समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई

NEXT 3 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। पशुपालन विभाग, बीकानेर के वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत की 42 वर्षीय सरकारी सेवाएं पूर्ण होने पर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में अनेक स्थानों पर गौशाला संचालकों, समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने उनका स्वागत-सम्मान कर भावभीनी विदाई दी। नाथावत ने क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए कहा कि यहां के लोगों का सद्व्यवहार उनके लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।

सेरूणा के तेजा गार्डन में आयोजित सम्मान समारोह में अगरसिंह पड़िहार ने कहा कि नाथावत ने जिले की समस्त गौशालाओं को अनुदान दिलाने से लेकर उनके चहुंमुखी विकास तक मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। महेंद्रसिंह तंवर लखासर ने उनकी सेवाओं की सराहना करते हुए उनके समर्पण को प्रेरणादायक बताया। सेवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष कोडाराम भादू ने पशु कल्याण में उनके योगदान को महत्वपूर्ण बताया।

समारोह में गोपाल गौशाला दुलचासर के अध्यक्ष सुंदरलाल मूंधड़ा, सचिव रेवंत सिंह पड़िहार, देवीलाल छरंग, वीर तेजा गौशाला सूडसर के प्रबंधक कोडाराम भादू, गोपाल गौशाला श्रीडूंगरगढ़ के कमल सोमाणी, मां करणी गौशाला देराजसर के भंवरलाल भादू, श्रीकृष्णा गौशाला दुसारणा के पेमाराम गोदारा, रूघाराम मूंड, श्रीद्वारकाधीश गौशाला दुसारणा के प्रबंधक भंवरलाल गोदारा, श्रीकरणी गौशाला कोटासर के मूलाराम सारण, ओमसिंह भाटी, गुरु जंभेश्वर गौशाला सांवतसर के महीराम, संतोष कुमार, राजाराम, घनश्याम, मोहनराम तथा बाल योगी गौशाला बेनीसर के अध्यक्ष बीरबलराम सहित बड़ी संख्या में गौसेवक मौजूद रहे। सभी ने नाथावत को फूलमाला, शॉल व साफा पहनाकर स्मृतिचिह्न भेंट किया।

झंझेऊ में सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह तंवर, कल्याणसिंह तंवर, मां चिलाय गौशाला के जेठनाथ सहित गौशाला समिति सदस्यों व ग्रामीणों ने उनका सम्मान किया। जोधासर गौशाला में गौशाला समिति, लखासर बाबा रामदेव गौशाला समिति व अन्य मौजिज ग्रामीणों की उपस्थिति में सम्मान समारोह आयोजित हुआ।

श्रीडूंगरगढ़ घूमचक्कर पर नागरिक विकास परिषद के अध्यक्ष तुलसीराम चोरड़िया सहित अनेक गौसेवकों ने नाथावत का सम्मान किया। गांव कितासर में गौशाला समिति के मघाराम सुथार, श्रवणसिंह भाटी, रूपाराम पूनियां सहित समिति सदस्यों, कुंतासर के प्रभुराम चोटिया, मुन्नीराम व सदस्यों तथा बिग्गाबास रामसरा के रुपाराम सुथार, कैलाश ओझा सहित ग्रामीणों ने भी सम्मानपूर्वक विदाई दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में विश्वकर्मा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता सम्पन्न: 115 में से 87 परीक्षार्थी हुए शामिल, शिक्षा व एकता का संदेश🟢 42 साल की सेवा पूरी होने पर वरिष्ठ पशुधन प्रसार अधिकारी गोपाल सिंह नाथावत का जगह-जगह सम्मान🟢 धनेरू में बच्चों को पढ़ने के लिए जाना पड़ता है दूर, ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन🟢 कल्याणसर में ग्राम रथ अभियान: किसानों को योजनाओं की दी जानकारी, लाभार्थियों ने साझा किए अनुभव