#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

सेसोमूं स्कूल का 12वीं रिजल्ट शानदार, कॉमर्स में भावेश 94.6% के साथ टॉपर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 13 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। सेसोमूं स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं (सत्र 2025-26) का परीक्षा परिणाम शानदार रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न संकायों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का गौरव बढ़ाया।

कॉमर्स संकाय में भावेश चांडक ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। कार्तिक बोथरा ने 93 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा हार्दिक सिंघी ने 90 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं कला संकाय में माया ने 93 प्रतिशत अंक हासिल कर पहला स्थान प्राप्त किया। दिव्या चौधरी ने 91.2 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा तथा नंदिनी पारीक ने 87.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।

विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
प्राचार्य सुब्रत कुंडु ने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय में सभी विद्यार्थियों पर समान रूप से ध्यान दिया जाता है और परीक्षा परिणाम इसकी पुष्टि करता है।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में कल अटल जनसेवा शिविर: लंबित मामलों की होगी समीक्षा, अधिकारियों को प्रगति रिपोर्ट लाने के निर्देश🟢 सेसोमूं स्कूल का 12वीं रिजल्ट शानदार, कॉमर्स में भावेश 94.6% के साथ टॉपर🟢 भीषण गर्मी में राहगीरों को मिली राहत: टीएम प्लाजा के व्यापारियों ने लगाया शर्बत सेवा शिविर, गुलाब और खस के शर्बत का किया वितरण🟢 सरकारी योजनाओं के कार्य समयबद्ध पूरे करें, लंबित मामलों का जल्द करें निस्तारण: एसडीएम🟢 श्रीडूंगरगढ़ की वृहद पेयजल परियोजना को बड़ी सौगात: 76 हेक्टेयर भूमि आवंटित, बनेगा रिजर्व डेम🟢 भीषण गर्मी में राहत: एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर ट्रस्ट ने शुरू की जल सेवा🟢 समय से पहले मूंगफली की बिजाई में जुटे किसान, बेहतर पैदावार की उम्मीद🟢 जनगणना 2027 की तैयारी शुरू: 16 मई से घर-घर होगा मकानों का चिन्हीकरण, ऑनलाइन करेंगे काम