#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ के 7 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर

By Next Team Writer

Published on:

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल की पहल पर हुडको देगा सीएसआर मद से सवा करोड़ के संसाधन

NEXT 11 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल की पहल पर बीकानेर जिले के सरकारी स्कूलों को आधुनिक शिक्षा सुविधाओं की सौगात मिलने जा रही है। जिले के 40 राजकीय विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड और विद्यार्थियों के लिए ड्यूल डेस्क फर्नीचर उपलब्ध करवाए जाएंगे। इनमें क्षेत्र के 7 सरकारी विद्यालय भी शामिल हैं। यह सभी संसाधन Housing and Urban Development Corporation (हुडको) द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) मद से उपलब्ध करवाए जाएंगे, जिन पर करीब सवा करोड़ रुपए खर्च होंगे।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल की गई है। प्रत्येक चयनित विद्यालय में 65 इंच का स्मार्ट बोर्ड लगाया जाएगा तथा 50 विद्यार्थियों के बैठने के लिए आरामदायक ड्यूल डेस्क उपलब्ध करवाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि डिजिटल बोर्ड से विद्यार्थियों को पढ़ाई समझने में आसानी होगी और सरकारी स्कूलों में स्मार्ट शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

जिले के 40 स्कूलों को मिलेगा लाभ

योजना के तहत बीकानेर पंचायत समिति के 10, श्रीडूंगरगढ़ के 7, लूणकरणसर और कोलायत के 6-6, खाजूवाला और नोखा के 4-4, पांचू और पूगल के 2-2 तथा बज्जू खालसा के एक विद्यालय को यह सुविधा दी जाएगी।

श्रीडूंगरगढ़ के गुसाईंसर बड़ा कबराउमावि, जैतासर के राउमावि, लखासर के राउमावि, नोसरिया के राउमावि, श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के राउमावि (बालिका), कस्बे के राउमावि (रूपादेवी मोहता) और उदरासर के वैद्य मघाराम राउमावि को यह सौगात मिलेगी।

14 मई को होंगे संसाधन समर्पित

14 मई को सुजानदेसर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल एक लैब का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान हुडको अध्यक्ष संजय कुलश्रेष्ठ की मौजूदगी में शिक्षा विभाग को स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर सौंपे जाएंगे।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 श्रीडूंगरगढ़ में सामाजिक युवा कार्यकर्ताओं ने ईओ को सौंपे ज्ञापन, त्वरित कार्यवाही की मांग की🟢 आदेशों की उड़ रहीं धज्जियां: बोलेरो कैम्पर में खड़े होकर पहुंचे बच्चे, जिम्मेदार उदासीन🟢 श्रीडूंगरगढ़ के 7 सरकारी स्कूलों को मिलेंगे स्मार्ट बोर्ड और फर्नीचर🟢 लाइन पेट्रोलिंग और पेड़ों की छंटाई के लिए 2 घंटे बिजली बंद रहेगी, रिड़ी और ऊपनी जीएसएस से जुड़े 13 फीडरों की सप्लाई रहेगी प्रभावित🟢 गांव-गांव पहुंचा पाळसीए वितरण अभियान, बच्चों ने लिया नियमित भरने का संकल्प🟢 श्रीडूंगरगढ़ में लगने वाले राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर मेले में विवाद: दुकानदारों ने मेला संचालकों पर लगाया चोरी करने का आरोप, कोर्ट में परिवाद पेश🟢 योगी सरकार में हंसराज विश्वकर्मा बने राज्य मंत्री, रामगोपाल सुथार ने दी बधाई🟢 पुलिस थाने के सामने पैदल जा रहे युवक को पिकअप ने मारी टक्कर, चालक गाड़ी सहित फरार