NEXT 15 मई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा प्रदेशभर में 631 न्यायिक अधिकारियों के तबादले और पदोन्नति आदेश जारी किए गए हैं। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ न्यायालय में भी बदलाव किया गया है।
श्रीडूंगरगढ़ में एसीजेएम के पद पर कार्यरत हर्ष कुमार का प्रमोशन कर उन्हें सीजेएम बनाया गया है। पदोन्नति के बाद उनका तबादला फलौदी किया गया है। वहीं उनकी जगह अजीत सिंह राठौड़ को श्रीडूंगरगढ़ का नया एसीजेएम नियुक्त किया गया है।
हर्ष कुमार के कार्यकाल के दौरान न्यायालय में कई महत्वपूर्ण मामलों का निस्तारण हुआ। अब अजीत सिंह राठौड़ जल्द ही श्रीडूंगरगढ़ में एसीजेएम पद का कार्यभार संभालेंगे।



















