NEXT 22 अप्रैल, 2026 श्रीडूंगरगढ़। माहेश्वरी सभा के त्रिवार्षिक आम चुनाव बुधवार शाम माहेश्वरी सेवा सदन, आडसरबास में आयोजित हुए। चुनाव प्रक्रिया अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा के कार्यकारी मंडल सदस्य रामचन्द्र राठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

बीकानेर जिला माहेश्वरी सभा द्वारा नियुक्त चुनाव अधिकारी नंदकिशोर राठी (कालूबास) ने चुनाव संपन्न करवाए। सभा में बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
चुनाव अधिकारी ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए नारायण प्रसाद कलाणी (आडसरबास) और मंत्री पद के लिए भैरुदान मोहता (कालूबास) के नामों की घोषणा की।
बैठक में सर्वसम्मति से नव-निर्वाचित अध्यक्ष व मंत्री को कार्यकारिणी गठन का अधिकार भी प्रदान किया गया।






















