NEXT 6 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए आधुनिक खेल सुविधाओं की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कालू रोड पर अनुज स्पोर्ट्स एरिना में मल्टी स्पोर्ट्स टर्फ ग्राउंड की शुरुआत की गई है। इस टर्फ पर क्रिकेट, फुटबॉल, फुटसल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेलों का अभ्यास और प्रतियोगिताएं आयोजित की जा सकेंगी।
संचालक संदीप सोनी के अनुसार, खिलाड़ियों के लिए सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक ग्राउंड की बुकिंग 800 रुपए प्रति घंटा निर्धारित की गई है, जबकि शाम 6 बजे से अगले दिन सुबह 6 बजे तक 1200 रुपए प्रति घंटा शुल्क रहेगा। नियमित खिलाड़ियों की सुविधा के लिए मंथली पास की व्यवस्था भी की गई है।
खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दो घंटे की बुकिंग पर 15 प्रतिशत तथा तीन घंटे की बुकिंग पर 25 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही है। इसके अलावा यहां विभिन्न खेल प्रतियोगितियों के साथ-साथ स्पोर्ट्स इवेंट्स सहित बर्थडे पार्टी अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जा सकेगा।
संचालक संदीप सोनी ने बताया कि आधुनिक टर्फ, बेहतर खेल वातावरण और सुविधाओं के माध्यम से क्षेत्र के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर ही गुणवत्तापूर्ण अभ्यास का अवसर उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक खिलाड़ी एवं टीमें बुकिंग के लिए 9166320043 पर संपर्क कर सकते हैं।



















