NEXT 2 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए एक नया व्हीलचेयर भेंट किया गया। यह व्हीलचेयर स्वर्गीय मानकचंद पारीक (कम्पाउंडर) एवं सुशीलादेवी पारीक की पुण्य स्मृति में हेमंत कुमार पारीक और अर्नव कुमार पारीक द्वारा उपलब्ध कराया गया।
कार्यक्रम में अशोक झाबक की प्रेरणा से व्हीलचेयर रेलवे प्रशासन को सौंपा गया। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक नाथूराम खटीक, स्टेशन मास्टर अनिल कुमार, पॉइंटमैन गणेश कुमार, अशोक झाबक, विक्रम मालू, पीयूष बोथरा, चमन श्रीमाल और मालाराम जाट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
स्टेशन अधीक्षक नाथूराम खटीक ने दानदाता परिवार का आभार जताते हुए कहा कि यह व्हीलचेयर दिव्यांग, बुजुर्ग और अस्वस्थ यात्रियों के लिए उपयोगी साबित होगा। इससे स्टेशन पर आने वाले जरूरतमंद यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।



















