#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की विकास सौगात, 20 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, देखें फ़ोटो

By Next Team Writer

Published on:

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व विधायक ताराचंद सारस्वत ने किया शुभारंभ; सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल और रेलवे ओवरब्रिज सहित कई बड़ी परियोजनाएं शुरू, सीएसआर से पशु एंबुलेंस, मोर्चरी व अधिवक्ता हॉल की भी घोषणा

NEXT 2 अगस्त, 2026 श्रीडूंगरगढ़। विधानसभा क्षेत्र के चौमुखी विकास को नई गति देते हुए शनिवार को करीब 163 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न विभागों की 20 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल तथा विधायक ताराचंद सारस्वत ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, पेयजल और आधारभूत संरचना से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार भी साथ में मौजूद रहे। विधायक ताराचन्द सारस्वत ने कहा कि इन परियोजनाओं से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन, विद्युत आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और पेयजल व्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम की शुरुआत पूनरासर धाम से हुई, जहां 1.28 करोड़ रुपए की लागत से पूनरासर-मणकरासर 7 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। वहीं 89.87 करोड़ रुपए की लागत से राजपुरा-पूनरासर-सेरूणा-सांवतसर-राजेड़ मार्ग को दोहरी लेन बनाने के कार्य का शिलान्यास भी किया गया। जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि पूनरासर धाम मंदिर नवनिर्माण से जुड़े विवाद का संकल्प लेकर समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, बिजली, स्वास्थ्य और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि जनता का भाजपा पर विश्वास ही क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास की नित नई सौगातें क्षेत्र को मिल रही है। भाजपा केवल वादे नहीं, धरातल पर काम करती है। भाजपा के वरिष्ठ नेता रामेश्वर लाल पारीक ने कहा कि कार्य गति के साथ हो और गुणवत्तापूर्ण हो, यही भाजपा की पहचान है।

इसके बाद डेलवां गांव में 2.10 करोड़ रुपए की लागत से नए ग्रिड सब स्टेशन (जीएसएस), 55 लाख रुपए के उपस्वास्थ्य केंद्र भवन, 40.93 लाख रुपए के नए ट्यूबवेल तथा 1.05 करोड़ रुपए की लागत से डेलवां-गुसाईंसर 4 किलोमीटर सड़क नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण किया गया। डेलवां में जीएसएस के लिए भूमि दान करने वाले सरपंच प्रतिनिधि डालूराम मेघवाल का सामाजिक कार्यकर्ता सीताराम सोनी एवं अतिथियों ने सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री ने डेलवां विद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन देते हुए सीकर-बीकानेर मार्ग को फोरलेन कराने के प्रयास तथा डेलवां को केंद्र बनाकर उत्तरी गांवों के भू-जल का वैज्ञानिक अध्ययन कराने की घोषणा भी की।

इस दौरान श्रीडूंगरगढ़-बिदासर राज्य राजमार्ग (एसएच-93) पर रेलवे क्रॉसिंग पर 44.32 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) का शिलान्यास किया गया। साथ ही 132 केवी जीएसएस में 3.94 करोड़ रुपए की लागत से स्थापित पावर ट्रांसफार्मर का लोकार्पण भी किया गया। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के तहत सोनियासर शिवदान, डेलवा, धोलिया और लाधड़िया में नव स्थापित स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण किया गया। डेलवा में नए ट्यूबवेल का शुभारंभ भी हुआ, जिससे ग्रामीणों को पेयजल उपलब्धता में राहत मिलेगी।

ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से ऊपनी, बेनीसर, डेलवा, गुसाईंसर बड़ा और पुनरासर सहित विभिन्न सड़कों के निर्माण एवं नवीनीकरण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। देर शाम सोनियासर शिवदान सिंह, ऊपनी और बेनीसर में भी विभिन्न विकास कार्यों का शुभारंभ किया गया।

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने सीएसआर मद से आपणो गांव सेवा समिति को 30 लाख रुपए की पशु एंबुलेंस, उप जिला अस्पताल में 15 लाख रुपए की लागत से नई मोर्चरी एवं चार डीप फ्रीजर तथा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं के लिए 10 लाख रुपए की लागत से हॉल निर्माण की घोषणा भी की। विधायक ताराचंद सारस्वत ने स्पष्ट कहा कि श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर का शिलान्यास और लोकार्पण वर्तमान सरकार द्वारा ही करवाया जाएगा।

इस अवसर पर राजस्थान राज्य कौशल विकास बोर्ड के चेयरमैन रामगोपाल सुथार, नगरपालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, एसडीएम शुभम शर्मा, भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद गिरी गुसाईं, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्ध, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हेमनाथ जाखड़, पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रामेश्वरलाल पारीक, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव स्वामी, राजेश सारस्वत, किशनाराम गोदारा, शहर मंडल अध्यक्ष राधेश्याम दर्जी, मोमासर मंडल अध्यक्ष नरेश सारस्वत, सेरूणा सरपंच प्रतिनिधि एडवोकेट रणवीर सिंह राठौड़, मूलनाथ सिद्ध लिखमादेसर, एडवोकेट ललित मारु, आईदान पारीक, पूर्व सरपंच रतनसिंह राठौड़, महेश राजोतिया, एडवोकेट चंद्रप्रकाश बारूपाल, पवन पड़िहार, हुकमाराम भादू, अगरसिंह, जगदीश पारीक, देवकरण पारीक, रतन सिंह केऊ, थानमल भाटी सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

NEXT: अधिवक्ता संघ श्रीडूंगरगढ़ से ज्ञापन लेते हुए, मौके पर ही किया समाधान

NEXT: अभयसिंहपुरा में कोयला यूनिट के मौके पर अधिकारियों से बात की और टेंडर होने की सूचना दी।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 नायक समाज का जनजातीय महासम्मेलन 16 अगस्त को, श्रीडूंगरगढ़ में बैठक कर समाजबंधुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान🟢 निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस ने भरी हुंकार, बोले- जिताऊ, टिकाऊ और वफादार कार्यकर्ताओं को ही मिलेगा टिकट🟢 72 देशों के 1000 स्टार्टअप्स के बीच चमका ‘ईको भारत’, दुनिया के टॉप-10 इनोवेटिव स्टार्टअप्स में बनाई जगह🟢 बेनीसर-दुसारणा को आज विकास की सौगात, विधायक सारस्वत करेंगे जीएसएस, सड़क का लोकार्पण और ट्यूबवेल का शिलान्यास🟢 युवाचार्य अभिनंदन के साथ बच्चों को मंत्र दीक्षा, किशोरों ने नाटिका व काव्य से दिए संस्कारों के संदेश🟢 मौत के बाद भी बांटी रोशनी: दो नेत्रदानी परिवारों का सम्मान, लोगों से नेत्रदान का संकल्प लेने की अपील🟢 श्रीडूंगरगढ़ को 163 करोड़ की विकास सौगात, 20 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, देखें फ़ोटो🟢 एमजीएसयू ने जारी किया पीजी परीक्षाओं का टाइम टेबल, 20 अगस्त से शुरू होंगी सेमेस्टर-2 व 4 की परीक्षाएं🟢 इतिहास के पन्नों में 2 अगस्त: जानिए आज की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं