#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

कार-ट्रक की भिड़ंत में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत: रिटायर्ड अकाउंटेंट, पत्नी, बेटी समेत तीन बच्चों ने गंवाई जान, 2 साल की मासूम वेंटिलेटर पर

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 15 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल की मासूम गंभीर रूप से घायल हो गई। कार और ट्रक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में कार पूरी तरह चकनाचूर हो गई। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर पहुंचने वालों की आंखें नम हो गईं।

पुलिस के अनुसार सभी मृतक हरियाणा के फतेहाबाद जिले के मताना गांव के निवासी थे। हादसे में कार चालक ओमप्रकाश विश्नोई, उनकी पत्नी सोरमा देवी, बेटी प्रमीला, पौत्र रोनित (11), दोहती यशवी (10) और खुशी (6) की मौत हो गई। कार में सवार सात लोगों में केवल दो वर्षीय तनवी ही जीवित बची है। उसे गंभीर हालत में बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां वह वेंटिलेटर पर जिंदगी की जंग लड़ रही है।

30 मई को हुए थे रिटायर, परिवार के साथ यात्रा पर निकले थे

सीआई कश्यप सिंह ने बताया कि ओमप्रकाश विश्नोई हाल ही में 30 मई को फतेहाबाद के डीडीपीओ कार्यालय से सीनियर अकाउंटेंट पद से सेवानिवृत्त हुए थे। परिवार के सदस्य कार से यात्रा कर रहे थे, तभी श्रीडूंगरगढ़ के पास यह दर्दनाक हादसा हो गया।

टक्कर इतनी भीषण कि कार के उड़ गए परखच्चे

राहत कार्य में जुटे सेवादार अमीर खान कायमखानी ने बताया कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह पिचक गई। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। शुरुआत में दो बच्चे और एक महिला जीवित मिले थे, जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन उपचार के दौरान महिला और एक अन्य बच्ची ने भी दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव अस्पताल पहुंचाए, जांच शुरू

सूचना मिलते ही एएसआई राजकुमार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और स्थानीय सेवादारों की मदद से घायलों व मृतकों को अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटनाग्रस्त कार और ट्रक को जब्त कर श्रीडूंगरगढ़ थाने लाया गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना देकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बीच उठी ट्रॉमा सेंटर की मांग

सोमवार को कस्बे की पंचायत समिति में लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया जा रहा था। इसी दौरान हादसे की सूचना मिलने पर कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, विधायक ताराचंद सारस्वत और राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार ने गहरा दुख जताया।

जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर की कमी का मुद्दा भी उठाया गया। लोगों ने कहा कि हाईवे पर लगातार हादसे होते हैं, लेकिन समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने से कई लोगों की जान चली जाती है। मंत्री गोदारा ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर की स्थापना के लिए गंभीर प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 फसल बीमा क्लेम से लेकर खाद-बिजली तक की समस्याएं उठाईं, किसान संघ ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन🟢 महिलाओं को अपने कानूनी अधिकारों की जानकारी होना जरूरी : तिवाड़ी🟢 दहेज में 2 लाख रुपए और बाइक नहीं मिली तो विवाहिता से मारपीट, दोनों बहनों को गहने उतरवाकर घर से निकाला🟢 पाइल्स का इलाज बताकर कराया गर्भपात, पति के फर्जी हस्ताक्षर करने का आरोप; कोर्ट पहुंचा मामला🟢 बाल संसद चुनाव में गौतम जांगिड़ बने प्रधानमंत्री, वसुंधरा को 11 वोट से हराया🟢 भीखमचन्द पुगलिया ने की 12 दिन की निराहार तपस्या, सोमवार को हुआ पारणा, देखें आकर्षक फ़ोटो🟢 पेड़ पर फंदे से लटकी मिली 70 वर्षीय महिला, परिजनों ने समय रहते बचाया🟢 सोनियासर मिठिया में आबादी के पास डाले जा रहे मृत पशुओं के अवशेष, ग्रामीणों ने सांसद से लगाई स्थायी समाधान की गुहार🟢 निकाय चुनाव की आहट के बीच वार्ड 33 में सक्रिय हुए पार्षद भरत सुथार, 5 साल के विकास कार्यों का रखा लेखा-जोखा🟢 राधेश्याम सायच बने कांग्रेस ओबीसी शहर प्रकोष्ठ के महासचिव, कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन