6 जुलाई से फिर शुरू होगा अनुज स्पोर्ट्स एरिना, आधुनिक सुविधाओं के साथ खिलाड़ियों का होगा स्वागत
NEXT 3 जुलाई, 2026 श्रीडूंगरगढ़। भीषण रेत के तूफान से क्षतिग्रस्त हुआ अनुज स्पोर्ट्स एरिना (कालू रोड) अब पूरी तरह तैयार है। मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्य पूरा होने के बाद एरिना का पुनः शुभारंभ 6 जुलाई 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही क्षेत्र के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों को एक बार फिर अभ्यास और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
संचालक संदीप सोनी ने बताया कि प्राकृतिक आपदा के बाद एरिना को पहले से अधिक मजबूत और बेहतर बनाया गया है। खिलाड़ियों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि वे बिना किसी परेशानी के खेल गतिविधियों का आनंद ले सकें।
अनुज स्पोर्ट्स एरिना परिसर लंबे समय से श्रीडूंगरगढ़ और आसपास के क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा खेल केंद्र रहा है। इसके दोबारा शुरू होने से खेल गतिविधियों को नई गति मिलेगी और युवा खिलाड़ियों को अभ्यास के लिए बेहतर मंच उपलब्ध होगा।
संचालकों ने क्षेत्र के सभी खिलाड़ियों, खेल प्रेमियों और नागरिकों से 6 जुलाई को एरिना पहुंचकर इस नई शुरुआत का हिस्सा बनने का आह्वान किया है।
संपर्क: 9166320043



















