#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ में योग की अलख, सेसोमूं स्कूल व हेमू कालाणी पार्क में हुए विशेष आयोजन

By Next Team Writer

Published on:

NEXT 21 जून, 2026 श्रीडूंगरगढ़। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को श्रीडूंगरगढ़ में विभिन्न संस्थाओं द्वारा योग कार्यक्रमों का आयोजन कर लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए योग अपनाने का संदेश दिया गया। सेसोमूं स्कूल तथा सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालाणी पार्क में आयोजित कार्यक्रमों में शिक्षक, अभिभावक, सामाजिक कार्यकर्ता, बच्चे एवं आमजन उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

सेसोमूं स्कूल में आयोजित विशेष योग सत्र में शिक्षकगण, अभिभावकगण, विद्यालय के प्रशासनिक एवं सहायक कार्मिकों ने विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ब्रह्मपाल सिंह ने योगाभ्यास करवाते हुए योग के महत्व पर प्रकाश डाला और बताया कि नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं प्राचार्य सुब्रत कुंडू ने वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं प्रेषित कीं, जबकि वाइस चेयरपर्सन पद्मा मूंधड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में फरियाद अली काजी, पंकज पारीक, घनश्याम गौड़, सुधा देवी सहित शिक्षकगण, अभिभावकगण एवं विद्यालय के प्रशासनिक तथा सहायक कार्मिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ के मंत्रोच्चार एवं विश्व कल्याण की मंगलकामना के साथ हुआ।

वहीं सिंधी कॉलोनी स्थित शहीद हेमू कालाणी पार्क में प्रातः 6 बजे से 7:30 बजे तक विशेष योग शिविर का आयोजन किया गया। सिंधी समाज युवा मीडिया प्रभारी रवि रिझवानी ने बताया कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने वाली प्राचीन भारतीय पद्धति है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पृष्ठभूमि पर भी प्रकाश डाला।

अनुराधा काया कल्प के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में योगाचार्य डॉ. ओमप्रकाश भुवाल ने योगाभ्यास करवाते हुए नियमित योग, संतुलित खान-पान एवं अनुशासित दिनचर्या अपनाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। कार्यक्रम में लगभग 50 लोगों ने भाग लेकर योग का लाभ उठाया।

योग सत्र के बाद सिंधी पंचायत अध्यक्ष श्रवण कुमार गुरनाणी ने डॉ. ओमप्रकाश भुवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को फल एवं फलाहार वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. ओमप्रकाश भुवाल ने बाल प्रतिभागियों साहिबा, अनन्या, वंशिका एवं वान्या को दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा, “जो करता है योग, उसे नहीं छूता कोई रोग” तथा “तन और मन को ऊर्जावान बनाता है योग, जीवन को नई राह दिखाता है योग।”

दोनों आयोजनों में योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताते हुए नियमित योगाभ्यास का संदेश दिया गया तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 योग से स्वस्थ जीवन और नशामुक्त समाज का संकल्प: राज्यमंत्री रामगोपाल सुथार🟢 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर श्रीडूंगरगढ़ में योग की अलख, सेसोमूं स्कूल व हेमू कालाणी पार्क में हुए विशेष आयोजन🟢 महेश नवमी महोत्सव: कल शाम 4:15 बजे निकलेगी भव्य शोभायात्रा, श्रद्धालुओं के लिए तीन स्थानों पर ऑटो व्यवस्था🟢 सामाजिक अंकेक्षण कार्मिकों की मांगें तेज: सेवा सुरक्षा, मानदेय वृद्धि और स्वास्थ्य बीमा की उठाई आवाज🟢 योग के रंग में रंगा बीकानेर जिला: करणी सिंह स्टेडियम में 6402 लोगों ने किया योग, श्रीडूंगरगढ़ में भी हुए विविध आयोजन🟢 सूडसर स्टेशन पर हरिद्वार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, फुट ओवरब्रिज बनाने का ज्ञापन🟢 स्कूल भवनों में मिलीं दरारें, कई भवन मरम्मत योग्य; पीडब्ल्यूडी ने शिक्षा विभाग को सौंपी रिपोर्ट