#टॉप न्यूज़ राजस्थान NEXT विशेष जॉब/ एजुकेशन जीवन मंत्र

आज का ताज़ा न्यूज़ पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें

श्रीडूंगरगढ़ : अ.भा. तेरापंथ महिला मंडल की नई राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा का प्रथम आगमन, साध्वियों से लिया आशीर्वाद

By Next Team Writer

Updated on:

NEXT 23 सितम्बर, 2025 श्रीडूंगरगढ़। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की नव-मनोनित राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा मंगलवार को पहली बार श्रीडूंगरगढ़ पहुँचीं। स्थानीय सेवा केंद्र मालू भवन में उन्होंने साध्वी संगीतश्री,  डॉ. साध्वी परमप्रभा सहित साध्वीवृन्द का आशीर्वाद लिया।

अध्यक्ष बनने के बाद नाहटा का यह श्रीडूंगरगढ़ में पहला आगमन रहा। इस मौके पर महिला मंडल की बहनों ने उनका और कार्यसमिति का माल्यार्पण व जैन दुपट्टा ओढ़ाकर स्वागत किया।

कार्यक्रम में तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया और युवक परिषद मंत्री पीयूष बोथरा ने भी समागत बहनों का अभिनंदन किया। महिला मंडल अध्यक्ष मंजू बोथरा, मंत्री अंबिका डागा, परामर्शक दीपमाला डागा, प्रचार मंत्री संगीता बोथरा और सदस्य मंजुला बरमेचा सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सुमन नाहटा ने सभी का आभार जताते हुए महिला मंडल टीम को कर्मठता और सजगता के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। बहनों ने भी नए नेतृत्व के प्रति प्रसन्नता जताते हुए शुभकामनाएँ दीं।

Next Team Writer

हम, कमल और नारायण, हमें खुशी है कि हम NEXT टीम का हिस्सा है। यहाँ पर हमें कंटेंट मैनेजमेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमारा उद्देश्य आपको हर विषय पर सटीक और विस्तृत जानकारी प्रदान करना है। यदि आपको किसी भी विषय पर जानकारी की आवश्यकता हो या कोई सवाल हो, तो आप बेझिझक हमसे संपर्क कर सकते हैं। हमारा प्रयास है कि आपको पूरी और सही जानकारी मिले।

Leave a Comment

WhatsApp

NEXT ( News Excellent Today )

NEXT (News Excellent Today) में आपका स्वागत है! यह है WhatsApp पर जुड़ने का सही मौका — NEWS का पावरहाउस, जहाँ आपको मिलेंगी भरोसेमंद और तेज़ खबरें, गहराई से की गई घटनाओं की पड़ताल, किसानों के लिए ताज़ा मंडी भाव, युवाओं के लिए जॉब व एजुकेशन अपडेट, खेल समाचार, राशिफल, हेल्थ टिप्स और शेयर मार्केट की हलचल — यानी हर ज़रूरी खबर एक ही जगह पर। यह है #संपादक_न्यूज़ का असली ठिकाना, जहाँ हर खबर मिलती है जिम्मेदारी और सच्चाई के साथ। 🟢 अभी नीचे क्लिक करें और जुड़िए NEXT से!

लोड हो रहा है...
🟢 बीकानेर संभाग का पहला राजकीय वेद विद्यालय शुरू: फिलहाल सिर्फ कक्षा 6 में 40 सीटों पर होंगे प्रवेश, कुछ माह बाद शुरू होगी आवासीय सुविधा🟢 श्रीडूंगरगढ़ अंचल में बारिश की दस्तक, सातलेरा में करीब दो अंगुल वर्षा🟢 कालूबास में जल संकट: देर रात हो रही सप्लाई, नाराज लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन🟢 यूसीसी का ड्राफ्ट बनाने के लिए जनता से मांगे सुझाव: 10 जुलाई तक तहसील- एसडीएम कार्यालय और वेबसाइट पर दे सकेंगे राय🟢 14 दिन पहले जर्जर घोषित हुआ स्कूल, अब भरभराकर गिरी छत: 75 बच्चों की जान बाल-बाल बची, खुले में लग रही थी कक्षाएं, देखें फ़ोटो🟢 मनरेगा की जगह अब VB-G RAM G योजना लागू: 125 दिन रोजगार, ₹300 प्रतिदिन मजदूरी की गारंटी🟢 गोटन के पास चलती ट्रेन से गिरकर श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के यात्री की मौत: जसोल माता के दर्शन कर लौट रहे थे, बाथरूम जाते समय हुआ हादसा